रांची से लापता मासूम अदिति का अब तक कोई सुराग नहीं

Ranchi missing Aditi

पुलिस ने 50 हजार इनाम की घोषणा की, CCTV और लोकल इनपुट के सहारे तलाश जारी

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची से लापता 18 माह की मासूम बच्ची अदिति पांडे का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि रांची पुलिस बच्ची की तलाश में लगातार छापेमारी और जांच अभियान चला रही है। पुलिस ने अब अदिति के संबंध में सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

घर के पास खेलते-खेलते हुई गायब
जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित खोरहा टोली निवासी अदिति पांडे शनिवार 9 मई की शाम करीब 4:30 बजे से 5 बजे के बीच घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई।जब काफी देर तक बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
घटनास्थल के पास एक बड़ा नाला होने के कारण पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों की मदद से आसपास के इलाकों में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। कुलदीप ने बताया कि पुलिस बच्ची की तलाश में पूरी गंभीरता से जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि लोकल इनपुट को एक्टिव किया गया है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

CCTV फुटेज भी खंगाल रही पुलिस
रांची पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। इसके अलावा तकनीकी जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बच्ची आखिरी बार कहां और किसके साथ दिखाई दी थी। पुलिस टीम लगातार इलाके में पूछताछ भी कर रही है।

munadi live whattsapp banne.jpg

सूचना देने वाले को मिलेगा ₹50 हजार इनाम
रांची पुलिस ने बच्ची के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए 50 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

resizone elanza

Telegram channel

पुलिस ने जारी किए संपर्क नंबर
यदि किसी को अदिति पांडे के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करने की अपील की गई है:

  • रांची एसएसपी – 9431706136
  • सिटी एसपी – 9431706137
  • सदर डीएसपी – 9431102090
  • सदर थाना प्रभारी – 9431706160

पुलिस और परिवार की लोगों से अपील
रांची पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि 18 माह की मासूम अदिति को सकुशल उसके परिवार तक पहुंचाने में सहयोग करें। पुलिस का कहना है कि आपकी एक छोटी सी सूचना बच्ची को उसके माता-पिता से मिला सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *