मासूम अदिति का अब तक नहीं मिला कोई सुराग

Aditi missing case

NDRF का सर्च ऑपरेशन तेज, साइबर अपराधियों ने पीड़ित परिवार को भी ठगा

रांचीः राजधानी रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की मासूम अदिति पांडेय का चौथे दिन मंगलवार को भी कोई सुराग नहीं मिल पाया। बच्ची के गायब होने के बाद से परिवार, पुलिस और स्थानीय लोग लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए NDRF की टीम ने मंगलवार सुबह से विशेष सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

नाले में चल रहा सर्च ऑपरेशन
अदिति के घर के पास से गुजरने वाले बड़े नाले में NDRF और नगर निगम की टीम लगातार खोजबीन कर रही है। सोमवार को भी टीम ने करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नामकुम पुल तक सर्च अभियान चलाया था। गहरे नाले में उतरकर घंटों तक तलाश की गई, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला।

CCTV में बाहर जाती नहीं दिखी अदिति
रांची सिटी एसपी पारस राणा लगातार पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पुलिस ने घर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली है। जांच में अब तक यह सामने आया है कि अदिति घर से बाहर जाती दिखाई नहीं दी। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे वह अपने परिवार के साथ घर के अंदर जाती जरूर दिखी, लेकिन उसके बाद उसकी कोई तस्वीर सामने नहीं आई।

Adiwasi Mahotsav

साथ खेलने वाले बच्चों से भी पूछताछ
पुलिस ने अदिति के साथ खेल रहे आसपास के बच्चों से भी पूछताछ की। बच्चों ने बताया कि कुछ देर खेलने के बाद अदिति अपने घर चली गई थी और वे लोग भी अपने-अपने घर लौट गए। इसके बाद बच्ची कहां गई, इसका अब तक कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला है।

happy Teacher Day
happy Teacher Day

साइबर ठगों ने परिवार को बनाया निशाना
इस संवेदनशील मामले में साइबर अपराधियों ने भी परिवार की मजबूरी का फायदा उठाने की कोशिश की। परिजनों को फोन कर ठगों ने दावा किया कि उन्हें बच्ची के बारे में जानकारी है और वे अदिति तक पहुंचा सकते हैं। इसी झांसे में आकर बच्ची की मां अंकिता पांडेय ने साइबर अपराधियों को 4 हजार रुपये ऑनलाइन भेज दिए। इसके बाद भी ठग लगातार फोन कर 10-15 हजार रुपये की मांग करते रहे। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद परिवार को किसी भी तरह का भुगतान करने से रोका गया।

resizone elanza

Telegram channel

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
चार दिनों से बच्ची के लापता होने के कारण परिवार सदमे में है। मां-बाप लगातार उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। घर के बाहर लोगों की भीड़ लगी हुई है और पूरा इलाका चिंता और दहशत के माहौल में है।

अदिति का पता बताने वाले को 50 हजार इनाम
रांची पुलिस ने अदिति के बारे में जानकारी देने वाले के लिए 50 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। राकेश रंजन ने कहा है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

  • रांची एसएसपी – 9431706136
  • सिटी एसपी – 9431706137
  • सदर डीएसपी – 9431102090
  • सदर थाना प्रभारी – 9431706160

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्ची के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *