लालपुर के लीवी बार में आग से हड़कंप, दमकल ने घंटों बाद पाया काबू

Levi bar fire

शॉर्ट सर्किट से मची तबाही, किचन-डांस फ्लोर समेत सब कुछ जलकर राख

रांचीः राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित करमटोली चौक में मंगलवार तड़के भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह आग लीवी बार एंड रेस्टोरेंट में लगी, जिसने देखते ही देखते पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है।

दमकल और पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही लालपुर थाना की पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। फायर ब्रिगेड कर्मियों को अंदर पहुंचने के लिए रेस्टोरेंट का मेन गेट तोड़ना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर आंशिक रूप से काबू पाया गया।

ट्रांसफॉर्मर तक पहुंच गई थीं आग की लपटें
आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें बाहर लगे ट्रांसफॉर्मर तक पहुंचने लगी थीं। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस और दमकल टीम ने मिलकर बाहर फैली आग को भी नियंत्रित किया। स्थानीय लोगों में इस दौरान दहशत का माहौल बना रहा।

Adiwasi Mahotsav

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। रेस्टोरेंट मालिक ने फिलहाल किसी भी साजिश से इनकार किया है। हालांकि पुलिस और फायर विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

happy Teacher Day
happy Teacher Day

भारी नुकसान, सब कुछ जलकर राख
इस आगलगी में रेस्टोरेंट का किचन, डांस फ्लोर और महंगा फर्नीचर पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग लगने के समय कुछ कर्मचारी अंदर सो रहे थे, जिन्होंने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

resizone elanza

Telegram channel

पुलिस ने क्या कहा?
रूपेश सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *