...

स्वतंत्रता दिवस से पहले गढ़वा पुलिस हाई अलर्ट! SP आशुतोष शेखर ने दिए कड़े निर्देश, अपराधियों पर बढ़ेगी निगरानी

Independence Day

गढ़वा: स्वतंत्रता दिवस से पहले गढ़वा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय के सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के अनुसंधान और आगामी स्वतंत्रता दिवस-2026 की सुरक्षा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। एसपी ने सभी थाना और ओपी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए विशेष सतर्कता और लगातार निगरानी सुनिश्चित की जाए। किसी भी संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया।

स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा होगी सख्त
एसपी आशुतोष शेखर ने स्वतंत्रता दिवस के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के निर्देश दिए। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और संभावित असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने को कहा गया। विशेष रूप से चिनिया और नगर उंटारी थाना क्षेत्रों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। थाना स्तर पर संधारित सभी पंजी को अद्यतन रखने के साथ-साथ चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए नियमित निगरानी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

जेल से बाहर आए अपराधियों पर रहेगी नजर
अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने हाल में न्यायिक हिरासत से बाहर आए अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। साथ ही गुमशुदा व्यक्तियों से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई और प्रभावी अनुसंधान सुनिश्चित करने को कहा गया। केस डायरी में घटनाओं का स्पष्ट, तथ्यात्मक और व्यवस्थित उल्लेख करने का भी निर्देश अनुसंधान अधिकारियों को दिया गया, ताकि न्यायिक प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।

Adiwasi Mahotsav

पशु तस्करी और NDPS पर भी सख्ती
मालखाना प्रदर्श और NDPS से संबंधित जब्त वस्तुओं का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया। वहीं सीमावर्ती थाना क्षेत्रों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पशु तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

नशाखोरी और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान
अपराध नियंत्रण के साथ-साथ पुलिस को सामाजिक जिम्मेदारी निभाने पर भी जोर दिया गया। एसपी ने नशाखोरी, बाल विवाह, डायन-बिसाही और अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।
पुलिस पदाधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों, शिक्षण संस्थानों और अन्य प्रतिष्ठानों में जाकर आम लोगों और विद्यार्थियों को जागरूक करने को कहा गया। यानी गढ़वा पुलिस अब सिर्फ अपराधियों पर कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सामाजिक जागरूकता को भी पुलिसिंग का हिस्सा बनाएगी।

resizone elanza

Telegram channel

सड़कों पर बढ़ेगी वाहन जांच
सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए भी एसपी ने विशेष निर्देश दिए। पुलिस को नियमित रूप से दो पहिया और चार पहिया वाहनों की सघन जांच करने तथा Motor Vehicles Act के तहत कार्रवाई करने को कहा गया। सड़क दुर्घटनाओं वाले क्षेत्रों यानी ब्लैक स्पॉट की पहचान कर वहां दुर्घटना रोकने के लिए आवश्यक उपाय करने का निर्देश भी दिया गया। इसके अलावा ड्रंक ड्राइविंग के खिलाफ भी सख्ती से कार्रवाई करने को कहा गया।

WhatsApp Image 2026 08 12 at 15.47.48

साइबर अपराध से लेकर आर्म्स एक्ट तक त्वरित कार्रवाई
एसपी ने विभिन्न गंभीर अपराधों के मामलों में कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया। चोरी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, साइबर अपराध, NDPS, CCA और IT Act से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। अनुसंधानकर्ताओं को E-साक्ष्य पर मामलों की अनिवार्य प्रविष्टि करने का भी निर्देश दिया गया।

SC/ST और POCSO मामलों में समयबद्ध कार्रवाई
SC/ST और POCSO Act से संबंधित मामलों के निष्पादन में किसी भी तरह की देरी नहीं करने का निर्देश दिया गया। SC/ST मामलों में मुआवजा संबंधी प्रस्ताव भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर भेजने को कहा गया। वहीं गुमशुदगी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया गया।

नक्सल मामलों और पेट्रोलिंग पर भी नजर
गढ़वा के सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए नक्सल मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही पेट्रोलिंग पार्टी की गतिविधियों की QR Code के माध्यम से प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया। इससे पुलिस पेट्रोलिंग की वास्तविक स्थिति और गतिविधियों की बेहतर मॉनिटरिंग की जा सकेगी।

वारंट और कुर्की का समय पर हो निष्पादन
एसपी ने लंबित वारंट और कुर्की के मामलों को भी गंभीरता से लेने का निर्देश दिया। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट समय पर प्राप्त करने, पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया गया। DGsP एवं IGsP Conference Portal पर थानावार सभी प्रश्नों की प्रविष्टि भी समय पर करने को कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *