चमोली टनल हादसे पर CM सोरेन चिंतित, बोले- विकास जरूरी लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं

Chamoli tunnel hadsa

झारखंड सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

dipika pandey sing
दीपक कुमार थाना प्रभारी रामगढ़ घाटों
द हॉप मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल रांची रोड मरार रामगढ़
बिहार फाऊंडरी एंड कास्टिंग लिमिटेड इंडस्ट्रीज एरिया मरार रामगढ़
मां तारा सेवा समिति
मां सेवा यतन हॉस्पिटल
रजरप्पा थाना प्रभारी श्री कृष्ण कुमार
रमेश रविदास
रमेश सिंह
राधा गोविंद यूनिवर्सिटी लाल की घाटी रामगढ़
रोटरी रामगढ़ सिटी के पूर्व अध्यक्ष श्री आदर्श चौधरी
रोटेरियन हरीश चौधरी
होटल सम्राट गोला रोड
होटल तेजस
होटल ट्रीट थाना चौक रामगढ़

रांची/चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन हाइड्रो प्रोजेक्ट की सुरंग में हुए हादसे ने झारखंड की भी चिंता बढ़ा दी है। परियोजना में झारखंड के कई श्रमिकों के काम करने की जानकारी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे घटनाक्रम पर चिंता जताई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माणाधीन सुरंगों में बार-बार हादसे होना और श्रमिकों के फंसने की खबरें बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन विकास के साथ प्रकृति और पर्यावरण का भी ध्यान रखना होगा।

प्रकृति के अंधाधुंध दोहन पर CM ने जताई चिंता
हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रकृति के अंधाधुंध दोहन के गंभीर परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं। इस तरह की घटनाएं हमें पर्यावरण और प्राकृतिक संतुलन को लेकर और अधिक सतर्क करती हैं। उन्होंने कहा कि विकास की प्रक्रिया में प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल होता है, लेकिन इसके साथ पर्यावरणीय संतुलन और श्रमिकों की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

ccl.psd
Cambrian public school
RKDF University
Sarla Birla school
Vedanta iron steel
आशुतोष सिंह कुज्जू थाना प्रभारी
झारखंड हॉस्पिटल
डीड राइटर रामगढ़
डॉ इरफान अंसारी
थेरेपी वर्ल्ड स्पा
बागड़िया ब्रदर श्याम कंपलेक्स
प्रो केयर डेंटल क्लिनिक
पॉली डॉग हॉस्पिटल रांची
न्यू रामगढ़ टेंट हाउस
निवेदक श्री सदानंद कुमार
निवेदक नवीन प्रकाश पांडे थाना प्रभारी रामगढ़ थाना

3.5 किमी लंबी टनल में 1.8 किमी अंदर हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब 7 बजे हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल के अंदर एक कैविटी से अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी बाहर आ गया। इसके बाद टनल में काम कर रहे मजदूर फंस गए। बताया जा रहा है कि 3.5 किलोमीटर लंबी टनल में करीब 1.8 किलोमीटर अंदर यह घटना हुई। सूत्रों के अनुसार टनल के अंदर ग्रेविटी पर पैकिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान तेज आवाज के साथ धमाका हुआ और पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा सुरंग के भीतर भर गया। हालांकि, हादसे के कारणों को लेकर आधिकारिक जांच के बाद ही पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।

Chamoli Tunnel Accident 1
सेंट्रल हार्डवेयर
सतीश गुप्ता
श्री शंकर मिश्रा
श्री पंकज कुशवाहा
श्री कृष्ण विद्या मंदिर
श्री आजाद सिंह

SDRF-NDRF ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही SDRF, NDRF, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।टनल के अंदर फंसे श्रमिकों तक पहुंचने और मलबा हटाने का काम चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जारी है। राहत टीमों की प्राथमिकता फंसे हुए श्रमिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालना है।

munadi live whattsapp banne.jpg

हादसे में 7 मौतों की सूचना, 18 घायल
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत की सूचना है, जबकि 18 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। वहीं कुछ श्रमिकों के अभी भी लापता होने की जानकारी सामने आई है। हादसे में झारखंड के श्रमिकों के भी प्रभावित होने की खबर ने राज्य सरकार और उनके परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि झारखंड के कितने श्रमिक सुरंग के अंदर फंसे हैं, इसकी आधिकारिक संख्या अभी स्पष्ट नहीं है।

resizone elanza

Telegram channel

झारखंड सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के उन लोगों से अपील की है, जिनके परिजन या परिचित इस परियोजना में काम करने गए हैं। उन्होंने कहा कि वे राज्य सरकार के कंट्रोल रूम से संपर्क कर श्रमिकों से जुड़ी जानकारी साझा करें।

टोल फ्री हेल्पलाइन
1800-3456-526

WhatsApp हेल्पलाइन

  • 9470132591
  • 9431336472
  • 9431336427

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और झारखंड के हर श्रमिक की सुरक्षित वापसी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

परिजनों में बढ़ी बेचैनी
हादसे की खबर सामने आने के बाद झारखंड में उन परिवारों की चिंता बढ़ गई है, जिनके सदस्य उत्तराखंड की इस परियोजना में काम कर रहे हैं। परिजन अपने लोगों की स्थिति जानने के लिए लगातार जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर भरोसा न करें और श्रमिकों से जुड़ी प्रमाणिक जानकारी के लिए जारी किए गए सरकारी कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन पर बड़ा सवाल
चमोली हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में बड़े निर्माण और हाइड्रो प्रोजेक्ट्स के दौरान पर्यावरणीय सुरक्षा, प्राकृतिक भूगोल और श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर बहस तेज कर दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संदेश साफ है—विकास जरूरी है, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं। अब सबसे बड़ी प्राथमिकता टनल में फंसे हर श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना है। साथ ही हादसे की वजह और सुरक्षा मानकों की भी विस्तृत जांच जरूरी होगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *