धनबाद में कोयला कारोबारी को घर में गोली, हालत नाजुक

Dhanbad shooting incident
dipika pandey sing
दीपक कुमार थाना प्रभारी रामगढ़ घाटों
द हॉप मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल रांची रोड मरार रामगढ़
बिहार फाऊंडरी एंड कास्टिंग लिमिटेड इंडस्ट्रीज एरिया मरार रामगढ़
मां तारा सेवा समिति
मां सेवा यतन हॉस्पिटल
रजरप्पा थाना प्रभारी श्री कृष्ण कुमार
रमेश रविदास
रमेश सिंह
राधा गोविंद यूनिवर्सिटी लाल की घाटी रामगढ़
रोटरी रामगढ़ सिटी के पूर्व अध्यक्ष श्री आदर्श चौधरी
रोटेरियन हरीश चौधरी
होटल सम्राट गोला रोड
होटल तेजस
होटल ट्रीट थाना चौक रामगढ़

धनबाद: धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के कार्मिक नगर स्थित मोती नगर में शुक्रवार तड़के प्रसिद्ध कोयला कारोबारी दीपक शर्मा संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। गोली कारोबारी के घर के अंदर ही लगी, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

गले के निचले हिस्से में फंसी गोली
घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से दीपक शर्मा को तत्काल अशर्फी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया है। चिकित्सकों के अनुसार गोली गले के निचले हिस्से में जाकर फंस गई है। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और इलाज जारी है।

ccl.psd
Cambrian public school
RKDF University
Sarla Birla school
Vedanta iron steel
आशुतोष सिंह कुज्जू थाना प्रभारी
झारखंड हॉस्पिटल
डीड राइटर रामगढ़
डॉ इरफान अंसारी
थेरेपी वर्ल्ड स्पा
बागड़िया ब्रदर श्याम कंपलेक्स
प्रो केयर डेंटल क्लिनिक
पॉली डॉग हॉस्पिटल रांची
न्यू रामगढ़ टेंट हाउस
निवेदक श्री सदानंद कुमार
निवेदक नवीन प्रकाश पांडे थाना प्रभारी रामगढ़ थाना

घर के अंदर चली गोली, कई सवाल
सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर घर के अंदर गोली कैसे चली? घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती जानकारी के आधार पर पुलिस गोली गलती से चलने या खुद से गोली चलने की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह क्या है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

सेंट्रल हार्डवेयर
सतीश गुप्ता
श्री शंकर मिश्रा
श्री पंकज कुशवाहा
श्री कृष्ण विद्या मंदिर
श्री आजाद सिंह

पुलिस ने घटनास्थल को कब्जे में लिया
घटना की सूचना मिलते ही सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर वहां से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। गोली किस हथियार से चली, घटना के वक्त घर में कौन-कौन मौजूद था और गोली चलने की परिस्थितियां क्या थीं—इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।

munadi live whattsapp banne.jpg

कोयला कारोबार से जुड़े होने के कारण बढ़ी चर्चा
दीपक शर्मा के कोयला कारोबार से जुड़े होने के कारण घटना ने धनबाद में खास चर्चा पैदा कर दी है। हालांकि, फिलहाल पुलिस ने घटना को किसी आपराधिक साजिश या हमला मानकर कोई निष्कर्ष नहीं दिया है।अब जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्य ही यह तय करेंगे कि यह हादसा था, आत्मघाती प्रयास था या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। फिलहाल दीपक शर्मा की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी है। मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ घटना की वास्तविक तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *