रोबोटिक्स से AI तक, कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में शुरू हुई ‘असीमो’ लैब
उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने किया उद्घाटन, विद्यार्थियों को कोडिंग, रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण
रांची: कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में मंगलवार को कंपोजिट स्किल लैब ‘असीमो’ का उद्घाटन किया गया। आधुनिक तकनीक, रोबोटिक्स, नवाचार और भविष्य की प्रौद्योगिकी पर आधारित इस लैब का उद्घाटन झारखंड सरकार के उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में CCL की महाप्रबंधक (सिस्टम) विभा उरांव और IIM रांची के फैकल्टी प्रोफेसर (डॉ.) अमित सचान मौजूद रहे। विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर, आनंदमयी सिंह और विद्यालय प्रबंधन के सचिव कुणाल कुमार सिंह ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
रोबोटिक्स, कोडिंग और AI की मिलेगी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग
असीमो’ कंपोजिट स्किल लैब को विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक और तकनीकी कौशल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। लैब में विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समेत आधुनिक तकनीकों से जुड़े विषयों को प्रैक्टिकल तरीके से सीखने का अवसर मिलेगा। लैब के जरिए विद्यार्थियों में तकनीकी समझ के साथ नवाचार और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।
तकनीकी शिक्षा से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे: उद्योग मंत्री
उद्घाटन के मौके पर उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि तकनीकी जानकारी झारखंड के बच्चों को देश और विदेश में अलग पहचान दिलाने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा से विकास और रोजगार के नए रास्ते खुल सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों की प्रगति से शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है। आधुनिक तकनीक से जुड़ी शिक्षा को स्कूली स्तर पर बढ़ावा देने की जरूरत पर भी उन्होंने जोर दिया।

‘भावी प्रौद्योगिकी के लिए जमीन तैयार करेगा असीमो’: परमजीत कौर
विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि बच्चों के कौशल और प्रतिभा को निखारना और उनकी उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना विद्यालय की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि असीमो कंपोजिट स्किल लैब विद्यार्थियों को नवाचार से परिचित कराने के साथ भविष्य की प्रौद्योगिकी के लिए आधार तैयार करेगा। बदलती तकनीकी दुनिया में बच्चे पीछे न रहें, इसके लिए उन्हें शुरुआती स्तर से ही आधुनिक तकनीकों की समझ देना जरूरी है। परमजीत कौर ने बताया कि कंपोजिट स्किल लैब की स्थापना राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुरूप की गई है और यह CBSE के पाठ्यक्रम से जुड़े कौशल विकास के उद्देश्य को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम है।
व्यावहारिक शिक्षा पर जोर
विद्यालय प्रबंधन के सचिव कुणाल कुमार सिंह ने कहा कि कंपोजिट स्किल लैब बच्चों में व्यावहारिक शिक्षा और कौशल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि तकनीकी विषयों को सिर्फ किताबों तक सीमित रखने के बजाय विद्यार्थियों को उन्हें प्रयोग करके समझने का अवसर मिलना चाहिए। ‘असीमो’ इसी दिशा में विद्यार्थियों के लिए एक आधुनिक मंच उपलब्ध कराएगा।

अभिभावकों और विद्यार्थियों में दिखा उत्साह
लैब की स्थापना के मौके पर विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली। अभिभावकों ने आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा को बच्चों के भविष्य के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम में इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के पूर्णेन्दु शंकर, आइडल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की मंजू बग्गा, इन्फोबेल्ज प्ले स्कूल की संगीता सिंह समेत विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, तकनीकी विशेषज्ञ, शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे। ‘असीमो’ कंपोजिट स्किल लैब के शुरू होने के साथ कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के साथ रोबोटिक्स, कोडिंग और AI जैसी उभरती तकनीकों से जोड़ने की पहल शुरू हो गई है।
- रजरप्पा मंदिर जीर्णोद्धार पर हाईकोर्ट नाराज, पर्यटन सचिव और रामगढ़ DC को सशरीर हाजिरी का आदेशअवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट के निर्देश के बावजूद पर्यटन सचिव के पेश नहीं होने पर नाराजगी अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को रांची: रामगढ़ के प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर के जीर्णोद्धार और विकास से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने सरकारी पक्ष…
- दो दिन में ₹5 हजार सस्ता हुआ सोना, चांदी ₹11 हजार टूटी; जानें नया भावMunadi Live : कीमती धातुओं के बाजार से बड़ी खबर सामने आई है। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। महज दो दिनों में सोने की कीमत करीब ₹5,000 तक नीचे आ गई, जबकि 1 किलो चांदी का भाव करीब ₹11,000 घटकर ₹2.22 लाख के आसपास पहुंच गया…
- रोबोटिक्स से AI तक, कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में शुरू हुई ‘असीमो’ लैबउद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने किया उद्घाटन, विद्यार्थियों को कोडिंग, रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण रांची: कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में मंगलवार को कंपोजिट स्किल लैब ‘असीमो’ का उद्घाटन किया गया। आधुनिक तकनीक, रोबोटिक्स, नवाचार और भविष्य की प्रौद्योगिकी पर आधारित इस लैब का उद्घाटन झारखंड सरकार के उद्योग…
- Instagram सुराग से खुला प्रतिमा पर कालिख का राज, 17 साल का किशोर पकड़ा गयाहरमू पार्क में 27 सितंबर की घटना; पुलिस ने मोबाइल और ब्लैक स्प्रे बरामद किया नाबालिग को बाल संरक्षण कानून के तहत भेजा गया रांची: राजधानी रांची के हरमू स्थित हरमू पार्क में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के चेहरे पर कालिख पोतने के मामले में पुलिस ने एक 17 वर्षीय किशोर को पकड़ा…
- कैंसर दवा की कीमत में 10 गुना अंतर पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से 16% मार्जिन पर सवालसुप्रीम कोर्ट ने दवा के PTR और MRP में भारी अंतर पर चिंता जताई, निजी अस्पतालों में दवाओं की कीमत और मरीजों पर आर्थिक बोझ का मुद्दा भी उठा नई दिल्ली: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की कीमत को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कड़ी चिंता जताई…



