मुख्यमंत्री ने IPS रैंक में प्रोन्नत अधिकारियों को दी बधाई, बैच पहनाकर किया सम्मानित

IPS promotion

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रोन्नत अधिकारियों को सम्मानित करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। यह सम्मान समारोह आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां नव-प्रोन्नत अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर जिन अधिकारियों को आईपीएस रैंक में पदोन्नति मिलने पर सम्मानित किया गया, उनमें राम समद, रोशन गुड़िया, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, मजरूल होदा और दीपक कुमार शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को आईपीएस बैच पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है।

WhatsApp Image 2025 12 31 at 16.47.39

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य को इन अधिकारियों से ईमानदारी, संवेदनशीलता और मजबूत कानून-व्यवस्था की अपेक्षा है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये सभी अधिकारी जनता की सेवा में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और झारखंड पुलिस की छवि को और सशक्त बनाएंगे।

whatsapp channel

Jever News Paper

समारोह में अविनाश कुमार, मुख्य सचिव, तथा तदाशा मिश्रा, पुलिस महानिदेशक भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने भी नव-प्रोन्नत आईपीएस अधिकारियों को बैच पहनाकर बधाई दी और उनके कर्तव्यपथ पर सफल कार्यकाल की कामना की।

WhatsApp Image 2025 12 31 at 16.47.37
the-habitat-ad

कार्यक्रम का वातावरण गरिमामय और प्रेरणादायी रहा। राज्य प्रशासन और पुलिस महकमे के लिए यह क्षण गौरवपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे न केवल अधिकारियों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि युवा पुलिसकर्मियों को भी उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रेरणा मिलती है।

resizone elanza

यह सम्मान समारोह झारखंड में प्रशासनिक सेवा की परंपरा, अनुशासन और उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

WhatsApp Image 2025 12 31 at 16.47.38 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *