रांची में कोटक महिंद्रा बैंक ने बढ़ाया प्रीमियम बैंकिंग दायरा

Kotak Mahindra Bank

एमएसएमई और उद्यमी परिवारों के लिए लचीले ऋण व व्यक्तिगत सेवाओं की पहल

रांची: झारखंड की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और मजबूत होते एमएसएमई सेक्टर को देखते हुए कोटक महिंद्रा बैंक ने रांची में अपना विशेष प्रीमियम बैंकिंग प्रोग्राम ‘कोटक सॉलिटेयर’ शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य राज्य के उभरते उद्यमी परिवारों, बिजनेस ओनर्स और प्रोफेशनल्स को बिजनेस, परिवार और व्यक्तिगत जरूरतों के अनुरूप एकीकृत बैंकिंग समाधान उपलब्ध कराना है।

बैंक के प्रेसिडेंट–हेड ऑफ डिस्ट्रीब्यूशन प्रणव मिश्रा ने कहा कि ‘कोटक सॉलिटेयर’ झारखंड के कारोबारियों को तेज़ निर्णय प्रक्रिया, लचीली क्रेडिट व्यवस्था और बेहतर व्यक्तिगत बैंकिंग सहयोग के माध्यम से उनकी वृद्धि को मजबूती देगा। उन्होंने बताया कि रांची और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमिता के विस्तार के साथ-साथ समृद्ध ग्राहकों की वित्तीय जरूरतें भी तेजी से बदल रही हैं।

‘कोटक सॉलिटेयर’ की प्रमुख विशेषताएं
इस प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को कई प्रीमियम और व्यावहारिक सुविधाएं मिलेंगी, जिनमें शामिल हैं:

  • ₹8 करोड़ तक की प्री-अप्रूव्ड क्रेडिट सुविधा
  • बिना औसत मासिक बैलेंस (AMB) वाला चालू खाता
  • बिजनेस और पर्सनल अकाउंट्स के लिए कनेक्टेड बैंकिंग
  • पारिवारिक लाभ और समर्पित रिलेशनशिप सपोर्ट
  • प्रीमियम लाइफस्टाइल सुविधाएं और प्राथमिक सेवा
Adiwasi Mahotsav

इन सुविधाओं का उद्देश्य कारोबारियों को वित्तीय निर्णयों में तेजी, नकदी प्रवाह में लचीलापन और एक ही प्लेटफॉर्म पर समग्र बैंकिंग अनुभव देना है।

happy Teacher Day

झारखंड की उद्यमिता को मिलेगा बल
बैंक के अनुसार, झारखंड—विशेषकर रांची—में एमएसएमई, सर्विस सेक्टर और प्रोफेशनल उद्यम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में ग्राहकों को तेज़ अप्रूवल, लचीली क्रेडिट लाइन और व्यक्तिगत सलाह की जरूरत महसूस हो रही है। ‘कोटक सॉलिटेयर’ इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि बिजनेस और परिवार—दोनों स्तरों पर बेहतर वित्तीय योजना संभव हो सके।

resizone elanza

Telegram channel

‘कोटक सॉलिटेयर’ के लॉन्च के साथ कोटक महिंद्रा बैंक ने रांची में प्रीमियम बैंकिंग सेवाओं का दायरा और व्यापक कर दिया है। यह पहल न केवल समृद्ध ग्राहकों को उन्नत बैंकिंग अनुभव देगी, बल्कि झारखंड में आर्थिक गतिविधियों, निवेश और उद्यमिता को भी नई गति प्रदान करेगी।

मुनादी लाइव पर पढ़ते रहिए, बैंकिंग, कारोबार और अर्थव्यवस्था से जुड़ी हर बड़ी खबर सबसे पहले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *