हिरणपुर में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान की शुरुआत, भाजपा पर वोट चोरी का आरोप तेज

Vote Chor Gaddi Chhod campaign

पाकुड़ (हिरणपुर): लोकसभा चुनाव के बाद सियासी हलचल के बीच बुधवार को हिरणपुर प्रखंड के मोहनपुर मोड़ पर ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान की जोरदार शुरुआत हुई। इस अभियान का नेतृत्व बेला प्रसाद, निशात आलम, शहजादा अनवर, कुमार सरकार और प्रखंड अध्यक्ष मनोवर आलम ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मंच पर पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मंच संचालन प्रखंड अध्यक्ष मनोवर आलम ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों को माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया और अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला।

वोट चोरी का खुलासा कर रही है कांग्रेस
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने केंद्र की भाजपा सरकार पर वोट चोरी का बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, “देश में गरीब, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को वोट से वंचित करने की साजिश रची जा रही है। इसे रोकने के लिए पूरे देश में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर इस अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक लड़ाई नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने का आंदोलन है।

WhatsApp Image 2025 10 08 at 18.10.34

राहुल गांधी के समर्थन में मोर्चा तेज
प्रदेश सह प्रभारी डॉ. बेला प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी देश को जोड़ने की लड़ाई लड़ रहे हैं, जबकि भाजपा समाज को तोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने वोट चोरी का खुलासा कर भाजपा को बेनकाब किया है। अब देश को समझ में आ गया है कि भाजपा ने जनादेश चुरा कर सत्ता हथियाई है।”

whatsapp channel

Jever News Paper

उन्होंने कहा कि यह अभियान देश के हर कोने में पहुंचाया जाएगा ताकि लोकतंत्र की रक्षा हो सके और जनता का असली अधिकार वापस मिले।

the-habitat-ad

हस्ताक्षर अभियान को हर हाल में पूरा करेंगे
वहीं पाकुड़ की विधायक निशात आलम ने कहा कि प्रदेश से मिले लक्ष्य के अनुरूप हस्ताक्षर अभियान को हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा, “हम घर-घर जाकर जनता को जागरूक करेंगे। लोकतंत्र में जनता ही असली मालिक होती है और अब जनता अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएगी।”

resizone elanza

जिला अध्यक्ष कुमार सरकार ने भी कार्यकर्ताओं से एकजुटता बनाए रखने और अभियान को गति देने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा की वोट चोरी की साजिश को नाकाम करना अब हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

सरकार के खिलाफ तीखे तेवर
प्रखंड अध्यक्ष मनोवर आलम ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “सरकार द्वारा लागू किए जा रहे SIR जैसे कानून गरीब, दलित, मुस्लिम और आदिवासी समुदायों के अधिकारों को समाप्त करने की साजिश हैं। भाजपा इन वर्गों को नागरिक अधिकारों और सुविधाओं से वंचित कर लंबे समय तक सत्ता में बने रहना चाहती है।”

उन्होंने कहा कि जनता अब चुप नहीं बैठेगी और यह हस्ताक्षर अभियान सरकार को कड़ा संदेश देने का काम करेगा।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल
बैठक में प्रदेश सचिव सेमिनूल इस्लाम, मो. मुस्ताक, मो. राजू, अष्टमी देवी पांडे, मुजामिल अंसारी, सफीकुल इस्लाम, मो. मन्नफ सहित दर्जनों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। मंच पर “वोट चोर गद्दी छोड़” के नारे गूंजते रहे और पूरे कार्यक्रम में जोश और उत्साह देखने को मिला।

WhatsApp Image 2025 10 08 at 18.10.35

राष्ट्रीय स्तर पर अभियान का विस्तार
पार्टी नेताओं ने कहा कि इस अभियान को जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर और गति दी जाएगी। हस्ताक्षर अभियान के तहत गांव-गांव, पंचायत-पंचायत तक लोगों को जोड़ा जाएगा। अगले चरण में जिला और राज्य मुख्यालयों पर विशाल जनसभा आयोजित करने की भी योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *