4.82 लाख किसानों का कर्ज माफ, 1826.81 करोड़ जारी — सरकार का बड़ा कदम

Loan Waiver

Ranchi : राज्य सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए प्रदेश के 4 लाख 82 हजार 192 किसानों का कृषि ऋण माफ कर दिया है। इस योजना के तहत सभी जिलों में कुल 1826.81 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 5 लाख 1 हजार 528 किसानों का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है।

हालांकि, तकनीकी और अन्य कारणों से 17,924 किसानों का भुगतान फिलहाल विफल रहा है, जबकि 1412 किसानों के ऋण माफी की प्रक्रिया अभी जारी है।

6 जिलों में 100 करोड़ से ज्यादा की ऋण माफी राशि
राज्य के छह जिलों में किसानों की ऋण माफी के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गई है—

  • पलामू – ₹151.57 करोड़
  • देवघर – ₹137.54 करोड़
  • गढ़वा – ₹127.44 करोड़
  • हजारीबाग – ₹110.12 करोड़
  • रांची – ₹109.72 करोड़
  • पूर्वी सिंहभूम – ₹106.32 करोड़

इन जिलों में सबसे अधिक ई-केवाईसी देवघर जिले में हुआ है, जहां 36,466 किसानों की प्रक्रिया पूरी की गई है।

munadi live whattsapp banne.jpg

जिलावार ऋण माफी राशि (₹ करोड़ में)

  • बोकारो – 61.50
  • चतरा – 86.49
  • देवघर – 137.54
  • धनबाद – 39.15
  • दुमका – 92.39
  • पूर्वी सिंहभूम – 106.32
  • गढ़वा – 127.44
  • गिरिडीह – 95.87
  • गोड्डा – 74.78
  • गुमला – 50.68
  • हजारीबाग – 110.12
  • जामताड़ा – 79.22
  • खूंटी – 27.79
  • कोडरमा – 40.93
  • लातेहार – 62.68
  • लोहरदगा – 41.08
  • पाकुड़ – 31.01
  • पलामू – 151.57
  • रामगढ़ – 32.33
  • रांची – 109.72
  • साहेबगंज – 60.15
  • सरायकेला – 86.13
  • सिमडेगा – 24.68
  • पश्चिमी सिंहभूम – 96.44
resizone elanza

Telegram channel

ई-केवाईसी में भी तेजी, जिलावार आंकड़े

  • देवघर – 36,466
  • पलामू – 29,237
  • रांची – 28,869
  • दुमका – 28,106
  • हजारीबाग – 27,144
  • पूर्वी सिंहभूम – 26,471
  • पश्चिमी सिंहभूम – 25,741
  • गिरिडीह – 25,385
  • गढ़वा – 24,504
  • चतरा – 21,017
  • सरायकेला – 21,363

किसानों को बड़ी राहत, सरकार का दावा
सरकार का कहना है कि ऋण माफी योजना से किसानों को कर्ज के बोझ से मुक्ति मिली है और खेती-किसानी को नई गति मिलेगी। जिन किसानों का भुगतान तकनीकी कारणों से अटका है, उनके मामलों को जल्द सुलझाने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *