धनबाद जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट पर – कोर्ट परिसर खाली

Dhanbad Court

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। ईमेल के माध्यम से मिली धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और पूरे न्यायालय परिसर को खाली करा दिया गया। सभी अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में जांच
मौके पर पहुंचे सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने पूरे परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया। डीएसपी सीसीआर भी घटनास्थल पर मौजूद रहकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर किसी भी अनहोनी से बचाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वॉड की मदद से तलाशी
धमकी को गंभीरता से लेते हुए मेटल डिटेक्टर और अन्य सुरक्षा उपकरणों की मदद से कोर्ट परिसर के हर हिस्से की सघन जांच की जा रही है। 28 हजारी कोर्ट परिसर में खड़ी मोटरसाइकिलों और वाहनों की भी बारीकी से तलाशी ली जा रही है। दो खोजी कुत्तों को भी ऑपरेशन में लगाया गया है ताकि किसी संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके।

Adiwasi Mahotsav

अब तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल जांच के दौरान किसी भी विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही हैं। साइबर टीम भी ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुट गई है।

happy Teacher Day

अफवाहों से बचने की अपील
प्रशासन ने आम लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जांच पूरी होने तक सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *