झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026: आज आएंगे 48 निकायों के नतीजे

नगर निकाय चुनाव

रांची: झारखंड के 48 शहरी स्थानीय निकायों में हुए नगर निकाय चुनाव 2026 के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत मतगणना प्रक्रिया शुक्रवार सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है।

राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में बनाए गए मतगणना केंद्रों पर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। प्रत्येक काउंटिंग हॉल में अधिकृत कर्मियों और प्रत्याशियों के एजेंटों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है।

सुबह 10 बजे तक आएंगे शुरुआती रुझान
चुनाव अधिकारियों के अनुसार, सुबह 10 बजे तक शुरुआती रुझान सामने आने लगेंगे। पहले पोस्टल बैलेट और उसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती की जाएगी।

नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों के मेयर, अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए हुए मतदान के परिणाम चरणबद्ध तरीके से घोषित किए जाएंगे।

munadi live whattsapp banne.jpg

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  • मतगणना केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती
  • सीसीटीवी निगरानी और स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा
  • भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग व्यवस्था
  • प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जाएगी।
resizone elanza

Telegram channel

राजनीतिक हलकों में बढ़ी हलचल
निकाय चुनाव के परिणामों को राज्य की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। कई जगहों पर मुख्य राजनीतिक दलों ने अपने समर्थित प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि कई वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार भी कड़ा मुकाबला दे रहे हैं।

शहरों के विकास, बुनियादी सुविधाओं और स्थानीय मुद्दों को लेकर हुए इस चुनाव के नतीजे आने वाले दिनों की राजनीतिक दिशा तय कर सकते हैं।

राज्य भर की जनता की नजर अब मतगणना केंद्रों पर टिकी है, जहां से आज शहरी सरकारों की तस्वीर साफ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *