भाजपा ने तीन जिलों में बदले संगठन के चेहरे

BJP Jharkhand

लोहरदगा में अजय पंकज, बोकारो में सुरेंद्र राज और पूर्वी सिंहभूम में सत्या तिवारी बने जिलाध्यक्ष

रांची: भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में संगठनात्मक बदलाव करते हुए तीन जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह निर्णय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Aditya Sahu के निर्देश पर लिया गया है।

पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार लोहरदगा, बोकारो और पूर्वी सिंहभूम जिलों में नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 14.08.49

इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
संगठन की ओर से किए गए बदलाव के तहत लोहरदगा जिले की कमान अजय पंकज को सौंपी गई है। वहीं बोकारो जिले के लिए सुरेंद्र राज को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कोल्हान प्रमंडल में भी नेतृत्व परिवर्तन करते हुए पूर्वी सिंहभूम जिले का दायित्व सत्या तिवारी को दिया गया है।

whatsapp channel

Jever News Paper

12 मार्च से प्रभावी होंगी नियुक्तियां
पार्टी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इन सभी नियुक्तियों को 12 मार्च 2026 से प्रभावी माना जाएगा। भाजपा संगठन का मानना है कि नए नेतृत्व के जरिए पार्टी की गतिविधियों को जिलों में और मजबूत किया जाएगा तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए संगठन का विस्तार किया जाएगा।

the-habitat-ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *