वोटर लिस्ट रिविजन में लगे BLO और सुपरवाइज़र्स को ₹6000 मानदेय, ECI का बड़ा फैसला

ECI BLO Honorarium

नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने देश के कई राज्यों में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न (SIR) अभियान के बीच बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) और BLO सुपरवाइज़र्स के लिए बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने इस विशेष अभियान में कार्यरत प्रत्येक BLO और BLO सुपरवाइज़र को ₹6000 का एकमुश्त विशेष मानदेय देने की मंजूरी प्रदान की है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि SIR अभियान के दौरान बढ़े हुए कार्यभार और जिम्मेदारियों को देखते हुए यह विशेष मानदेय दिया जाएगा। यह राशि उनके नियमित वेतन से अलग होगी।

आयोग ने पत्र जारी कर दी जानकारी
ECI द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न प्रक्रिया में लगे प्रत्येक BLO और BLO सुपरवाइज़र को ₹6000 का एकमुश्त मानदेय देने की स्वीकृति दी है। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन राज्यों में लागू होगा फैसला
निर्वाचन आयोग ने यह आदेश निम्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को भेजा है—

  • आंध्र प्रदेश
  • अरुणाचल प्रदेश
  • हरियाणा
  • झारखंड
  • कर्नाटक
  • महाराष्ट्र
  • मणिपुर
  • मेघालय
  • मिजोरम
  • नागालैंड
  • ओडिशा
  • पंजाब
  • सिक्किम
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • उत्तराखंड
  • दिल्ली (NCT)
  • चंडीगढ़
  • दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव

36 करोड़ से अधिक मतदाता होंगे शामिल
निर्वाचन आयोग ने मई में 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न (SIR) के तीसरे चरण की घोषणा की थी। इस अभियान के तहत 36 करोड़ से अधिक मतदाताओं के रिकॉर्ड का सत्यापन और अद्यतन किया जा रहा है।

munadi live whattsapp banne.jpg

क्या है स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न (SIR)?
स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न (SIR) निर्वाचन आयोग का विशेष अभियान है, जिसके तहत मतदाता सूची का व्यापक सत्यापन, नए मतदाताओं का पंजीकरण, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाना तथा त्रुटियों का सुधार किया जाता है। इस प्रक्रिया में BLO और BLO सुपरवाइज़र्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जिन्हें घर-घर जाकर मतदाता विवरण का सत्यापन करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *