रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे किशन रेड्डी, रघुवर दास और भूपेश बघेल समेत कई दिग्गज नेताओं ने की हेमंत सोरेन से मुलाकात
रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन के बाद उनके पैतृक गांव नेमरा में शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र की हस्तियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित मुख्यमंत्री के पैतृक आवास पर पहुंचे नेताओं ने स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी, विधायक कल्पना सोरेन से भी मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने व्यक्त की संवेदना
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नेमरा स्थित मुख्यमंत्री के पैतृक आवास पर पहुंचकर हेमंत सोरेन से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन से मिलकर दुख की इस घड़ी में अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना भी की।

रघुवर दास और भूपेश बघेल भी पहुंचे नेमरा
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी। दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और बादल पत्रलेख भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। नेताओं ने दिवंगत रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

पप्पू यादव, चंद्र प्रकाश चौधरी और कालीचरण मुंडा ने भी दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री के पैतृक आवास पर बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव, गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा भी पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा विधायक अनूप सिंह, विधायक ममता देवी, पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी नेमरा पहुंचकर संवेदना व्यक्त की। झारखंड के सूचना आयुक्त शिवपूजन पाठक और तनूज खत्री सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

अमर कुमार बाउरी और भानु प्रताप शाही समेत कई नेता पहुंचे
पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी और भानु प्रताप शाही, विधायक नवीन जायसवाल, आलोक चौरसिया और रागिनी सिंह ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके पैतृक गांव में मुलाकात की। धनबाद नगर निगम के मेयर संजीव सिंह और पूर्व विधायक विरंची नारायण ने भी स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने भी पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

नेमरा से सरकारी कामकाज भी संभाल रहे मुख्यमंत्री
मातृशोक के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा में रहकर सरकारी कार्यों का निष्पादन भी कर रहे हैं। उनके आवास पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने का क्रम जारी है। रूपी सोरेन के निधन से शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं का पहुंचना इस बात को भी रेखांकित करता है कि दुख की घड़ी में राजनीतिक मतभेदों से परे संवेदना और मानवीय संबंध महत्वपूर्ण होते हैं।

- रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे किशन रेड्डी, रघुवर दास और भूपेश बघेल समेत कई दिग्गज नेताओं ने की हेमंत सोरेन से मुलाकातरामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन के बाद उनके पैतृक गांव नेमरा में शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र की हस्तियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, छत्तीसगढ़ के पूर्व…
- जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी, केजरीवाल हिरासत में; CJP प्रदर्शन पर दिल्ली में भारी सुरक्षा, कई जगह झड़पनई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन के दिन दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गई। जंतर-मंतर की ओर जा रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इससे पहले CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके,…
- अभियान बसेरा: नवादा में रविवार को आवेदन जमा नहीं होंगे, डीएम रवि प्रकाश ने किया काउंटरों का निरीक्षणनवादा: अभियान बसेरा के तहत वासभूमिहीन पात्र लाभुकों से आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने शनिवार को हरिश्चन्द्र स्टेडियम परिसर में स्थापित आवेदन प्राप्ति काउंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि 11 अक्टूबर, रविवार को आवेदन प्राप्त करने का कार्य बंद…
- बेंगलुरु में SIR विरोधी प्रदर्शन में शामिल होने के बाद विवादपूर्व पुलिस आयुक्त ने पासपोर्ट, वीजा शर्तों और भारत में प्रवास की स्थिति सत्यापित करने की मांग की बेंगलुरु : यूट्यूबर ध्रुव राठी की बेंगलुरु में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में भागीदारी के बाद उनकी नागरिकता और वीजा स्थिति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बेंगलुरु…
- देवघर AIIMS के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति का संदेश, 11 मेधावी सम्मानितग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा मजबूत करने पर जोर देवघर: भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को विशेष विमान से देवघर पहुंचे। एयरपोर्ट पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उपराष्ट्रपति ने अखिल…



