घाटशिला उपचुनाव: कांग्रेस ने JMM को समर्थन दिया, बालमुचु की उम्मीदवारी ठंडे बस्ते में

JMM-Congress Alliance JMM-Congress Alliance

घाटशिला: झारखंड की राजनीति में एक नया मोड़ आया है। घाटशिला उपचुनाव को लेकर चल रही हलचल के बीच कांग्रेस ने अपने ही दिग्गज नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचु को बड़ा झटका दिया है। पार्टी हाईकमान ने बालमुचु की दावेदारी को नजरअंदाज करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को समर्थन देने का निर्देश जारी किया।

कांग्रेस ने JMM को दिया समर्थन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि घाटशिला उपचुनाव में कांग्रेस अपना समर्थन JMM को देगी। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (JPCC) और पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) को आदेश दिया गया कि वे JMM प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करें।
AICC के प्रभारी के. राजू ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता JMM उम्मीदवार के पक्ष में मतदाताओं को एकजुट करें, ताकि कोल्हान क्षेत्र में सत्तारूढ़ गठबंधन मजबूत बना रहे।

सोमेश सोरेन को घोषित किया उम्मीदवार
JMM ने इस उपचुनाव के लिए पूर्व शिक्षा मंत्री और पूर्व घाटशिला विधायक रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। रामदास सोरेन इस सीट से तीन बार विधायक रहे थे, लेकिन 15 अगस्त को उनका निधन दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हुआ।

Adiwasi Mahotsav

बालमुचु को प्रदेश अध्यक्ष का समर्थन मिलने के बावजूद झटका
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और घाटशिला के तीन बार के विधायक डॉ प्रदीप कुमार बालमुचु ने भी इस सीट पर अपनी उम्मीदवारी की दावेदारी पेश की थी। उन्होंने दिल्ली में जाकर और प्रदेश प्रभारी से चर्चा करने के बाद चुनाव लड़ने की योजना बनाई थी। हालांकि अब कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह JMM उम्मीदवार को पूरा समर्थन देगी।

happy Teacher Day

गठबंधन की एकता बनाए रखने के लिए कांग्रेस का फैसला
गठबंधन की मजबूती बनाए रखने और वोट बंटवारे से बचने के लिए कांग्रेस ने यह कदम उठाया है। कोल्हान क्षेत्र में 2019 के विधानसभा चुनाव में JMM-कांग्रेस गठबंधन ने 14 में से 11 सीटें जीती थीं। कांग्रेस का समर्थन JMM को न केवल वोटों में मदद करेगा बल्कि गठबंधन के भीतर किसी भी तरह की खटास को भी खत्म करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *