...

रांची में रातभर सिटी बस सेवा शुरू

Durga Puja Bus Service

रांची : राजधानी रांचीवासियों के लिए राहत भरी खबर है। दुर्गा पूजा के दौरान देर रात घर लौटने की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने नई पहल की है। आज रविवार (28 सितंबर) से शहर के अलग-अलग 6 रूटों पर कुल 12 सिटी बसें चलाई जाएंगी।

रात 12 बजे तक चलेंगी बसें
रांची नगर निगम ने यह व्यवस्था दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर की है। ये बसें रात 12 बजे तक या जब तक यात्री मिलते रहेंगे, तब तक चलेंगी। बसों में महिला, बुजुर्ग और बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी।

दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए निर्णय
शनिवार को राजधानी के सभी प्रमुख पूजा पंडालों के पट खुल गए। मां दुर्गा के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आज रविवार से श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को देर रात घर लौटने में परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम ने 2 अक्टूबर तक यह विशेष सेवा शुरू की है।

बसों में यात्रा के लिए शुल्क देना होगायह सेवा जनता के लिए सुविधाजनक होगी, लेकिन यात्रियों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। नगर निगम का कहना है कि इससे सुरक्षा और व्यवस्था दोनों सुनिश्चित होंगी।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

इन 6 रूटों पर चलेंगी बसें

  • ओरमांझी चौक से ट्रेकर स्टैंड (भाया बरियातु)
  • कांके चौक से जाकिर हुसैन पार्क (भाया कांके रोड)
  • तुपुदाना चौक से होटल रेडिसन ब्लू चौक (भाया बिरसा चौक, हिनू)
  • धुर्वा गोलचक्कर से होटल रेडिसन ब्लू चौक (भाया बिरसा चौक, हिनू)
  • धुर्वा गोलचक्कर से कांटाटोली चौक (भाया हरमू रोड, अरगोड़ा, कडरू, सुजाता चौक, मुण्डा चौक)
  • रामपुर से कांटाटोली चौक (भाया नामकुम)
resizone elanza

शहरवासियों को मिलेगी राहत
इस फैसले से शहरवासियों और श्रद्धालुओं को रात में सुरक्षित और सुविधाजनक ढंग से घर लौटने में आसानी होगी। नगर निगम ने बताया कि अगर यह प्रयोग सफल रहा, तो भविष्य में भी इस तरह की रातभर चलने वाली बस सेवा शुरू की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *