राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय झारखंड दौरे को लेकर रांची में चाक-चौबंद सुरक्षा

Presidential Security

Ranchi: माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 28 से 30 दिसंबर 2025 तक झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया गया है।

इस क्रम में रांची जोनल आईजी मनोज कौशिक एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची राकेश रंजन की उपस्थिति में पुलिस पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों एवं जवानों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। ब्रीफिंग के दौरान राष्ट्रपति की सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की गहन समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से सौंपी गईं।

WhatsApp Image 2025 12 28 at 14.10.10 3

सुरक्षा एवं प्रशासनिक प्रबंधों पर विशेष जोर
संयुक्त ब्रीफिंग में राष्ट्रपति के रूट चार्ट, कार्यक्रम स्थलों, सुरक्षा प्रोटोकॉल और आपातकालीन व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रमुख चौराहों, सड़क कट्स और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल वायरलेस सेट के साथ पूरी सतर्कता से तैनात रहें। इसके साथ ही यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण को लेकर भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए।

whatsapp channel

Jever News Paper

आम जनता को न्यूनतम असुविधा का भरोसा
जिला प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान आम नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जुड़े रूटों पर आवश्यक सुरक्षा प्रतिबंध, नो-फ्लाई ज़ोन सहित अन्य प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं, ताकि राष्ट्रपति का आवागमन सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

WhatsApp Image 2025 12 28 at 14.10.09 1
the-habitat-ad

प्रशासन की अपील: सतर्क रहें, सहयोग करें
रांची जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था में पूर्ण सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या पुलिसकर्मी को देने का आग्रह किया गया है।

resizone elanza

प्रशासन का कहना है कि राष्ट्रपति के इस महत्वपूर्ण दौरे को पूरी गरिमा, सुरक्षा और सुव्यवस्था के साथ संपन्न कराना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

WhatsApp Image 2025 12 28 at 14.10.09

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *