मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अबुआ दिशोम बजट पोर्टल और मोबाइल ऐप का किया शुभारंभ

Abua Dishom Budget

जन-भागीदारी से बनेगा झारखंड का बजट

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय, रांची में वित्तीय वर्ष 2026–27 के बजट निर्माण को लेकर “अबुआ दिशोम बजट पोर्टल तथा मोबाइल ऐप” का शुभारंभ किया। इस पहल के जरिए आम जनता और विशेषज्ञ सीधे सरकार तक अपने सुझाव पहुंचा सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा,

“एक मजबूत राज्य की नींव सिर्फ योजनाओं से नहीं, बल्कि जन-भागीदारी से रची जाती है।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार आम जनता की सहभागिता से समावेशी बजट लागू करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है।

munadi live whattsapp banne.jpg

17 जनवरी तक दे सकेंगे सुझाव
अबुआ दिशोम बजट पोर्टल, मोबाइल ऐप और सोशल मीडिया माध्यमों—व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स—के जरिए आम नागरिक 17 जनवरी 2026 तक झारखंड राज्य के बजट निर्माण के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव दे सकते हैं।

resizone elanza

Telegram channel

सरकार ने विशेष रूप से राजस्व संवर्द्धन से जुड़े सुझावों को महत्वपूर्ण बताया है, जिससे राज्य को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

सर्वश्रेष्ठ तीन सुझावों को मिलेगा सम्मान
मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, आम जनता से प्राप्त सुझावों में से तीन सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे नागरिकों की भागीदारी और जिम्मेदारी दोनों को बढ़ावा मिलेगा।

सुदूर क्षेत्रों से भी भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता से सुझाव प्राप्त करने की प्रक्रिया समयबद्ध और व्यापक स्तर पर संचालित की जाए, ताकि राज्य के सुदूर और ग्रामीण क्षेत्रों से भी जन-भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

उच्चस्तरीय अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर माननीय वित्त मंत्री, मुख्य सचिव, सचिव (व्यय), सचिव (संसाधन), विशेष सचिव सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *