नगर निकाय चुनाव से पहले झामुमो अलर्ट, हेमंत सोरेन ने दिए तैयारी के संकेत

JMM

Ranchi : नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की अहम बैठक हुई। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित इस बैठक में रांची जिला अंतर्गत सभी स्तर के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पष्ट कहा कि नगर निकाय चुनाव भले ही दलीय आधार पर नहीं होते, लेकिन चुनाव लड़ने वाला प्रत्याशी किसी न किसी दल से जुड़ा होता है। ऐसे में झामुमो को भी समय रहते अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

27–28 जनवरी तक लग सकती है आचार संहिता
मुख्यमंत्री ने संकेत दिया कि 27 या 28 जनवरी तक राज्य में नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू हो सकती है। उन्होंने बताया कि फरवरी माह में पूरी चुनावी प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी। इसे देखते हुए पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर पूरी तरह सक्रिय होने की जरूरत है।

Adiwasi Mahotsav

वार्ड कमेटी विस्तार और प्रत्याशी चयन पर जोर
हेमंत सोरेन ने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि—

  • वार्ड कमेटियों के विस्तार का काम तेजी से पूरा किया जाए
  • संभावित प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया में भी देरी न हो
  • संगठनात्मक मजबूती के साथ चुनावी रणनीति तय की जाए
happy Teacher Day

उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव संगठन की ताकत परखने का बड़ा अवसर होते हैं।

resizone elanza

Telegram channel

बैठक में कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
बैठक का संचालन झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने किया। इस अवसर पर सुप्रियो भट्टाचार्य, अभिषेक प्रसाद “पिंटू”, पवन जेडिया, अश्विनी शर्मा, अंतु तिर्की, समनूर मंसूरी, मुश्ताक आलम, हेमलाल मेहता, नयनतारा उरांव, संध्या गुड़िया, सुषमा वरदेवा, अंकिता वर्मा सहित रांची जिला और महानगर की सभी प्रखंड एवं वार्ड समितियों के अध्यक्ष-सचिव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *