राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गांधी जी को दी श्रद्धांजलि

Tribute To Gandhi

रांची: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर भजन मंडली के कलाकारों ने बापू के प्रिय भजन और रामधुन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मौजूद सभी गणमान्य लोग राष्ट्रपिता के प्रिय भजनों की आत्मीयता में मंत्रमुग्ध नजर आए।

गांधी जी का जीवन प्रेरणास्रोत: राज्यपाल
मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जीवन पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के आदर्शों पर चलना हम सबका कर्तव्य है।

राज्यपाल ने इस मौके पर भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन को पद्मभूषण सम्मान से अलंकृत किया जाना पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान झारखंड के प्रति केंद्र सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है और स्व. शिबू सोरेन का योगदान सदैव याद रखा जाएगा।

munadi live whattsapp banne.jpg

गांधी जी के मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन दर्शन, त्याग और संघर्ष पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के दिखाए मार्ग पर चलकर ही समृद्ध राज्य, विकसित देश और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व वाली दुनिया का निर्माण संभव है।

resizone elanza

Telegram channel

अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे सिंह और राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *