चरही घाटी में भीषण सड़क हादसा, हाथी खदेड़ने जा रही QRT टीम के दो सदस्यों की मौत

Charhi Ghati

हजारीबाग: जिले के चरही और आंगो थाना क्षेत्र में हाथियों के बढ़ते आतंक के बीच चरही घाटी में हुए भीषण सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। हाथियों को खदेड़ने जा रही क्यूआरटी (QRT) टीम की गाड़ी कंटेनर वाहन से टकरा गई, जिसमें दो सदस्यों की मौके पर मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, वन विभाग रामगढ़ के बुलावे पर पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले से 9 सदस्यीय क्यूआरटी टीम हजारीबाग के चरही इलाके में हाथियों को खदेड़ने के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान चरही घाटी में उनकी गाड़ी और एक कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

मृतकों की पहचान, घायलों का इलाज जारी
हादसे में पश्चिम बंगाल निवासी पिंटू कर्मकार और वाहन चालक शहादत अंसारी की मौत हो गई। वहीं अन्य आठ सदस्य घायल हो गए, जिन्हें तत्काल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की प्रक्रिया जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही डीएफओ विकास कुमार उज्ज्वल अस्पताल पहुंचे और घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने बताया कि एक टीम हाथियों को नियंत्रित करने के अभियान में लगी हुई है, जबकि दूसरी ओर घायलों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है।

munadi live whattsapp banne.jpg

हाथियों के आतंक से परेशान हजारीबाग
बताया जा रहा है कि हजारीबाग और आसपास के इलाकों में इन दिनों हाथियों का आतंक बढ़ गया है। पिछले दो दिनों में हाथियों के हमले से सात लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इसी कारण वन विभाग ने बाहरी राज्यों से विशेषज्ञ टीम को बुलाया था।

resizone elanza

Telegram channel

इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। प्रशासन ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और सड़क सुरक्षा को लेकर भी समीक्षा की जा रही है। वन विभाग का कहना है कि हाथियों को नियंत्रित करने का अभियान जारी रहेगा, ताकि ग्रामीण इलाकों में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *