mela

पलामू के पांकी महाशिवरात्रि मेले में गोलगप्पा खाने से 50 से अधिक बच्चे बीमार

Palamu News

पलामू: जिले के पांकी में आयोजित महाशिवरात्रि मेले के दौरान गोलगप्पा खाने के बाद 50 से अधिक बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने से अफरा-तफरी मच गई। बच्चों में उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत के बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

सभी बच्चों को पांकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया। प्राथमिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से विस्तृत जांच की जा रही है।

जनप्रतिनिधि और समाजसेवी पहुंचे अस्पताल
घटना की जानकारी मिलते ही पांकी विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता के जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से बच्चों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी बच्चों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। इस दौरान समाजसेवी सुनील गुप्ता भी मौजूद रहे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

Adiwasi Mahotsav

प्रशासन करेगा खाद्य स्टॉलों की जांच
स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधन के अनुसार फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति नियंत्रण में है और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि मेले में लगे खाद्य स्टॉलों की जांच की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है और अभिभावक बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मेले में खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों को लेकर सावधानी बरतने की अपील भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *