भुरकुंडा पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी न्यायिक हिरासत में

Bhurkunda Police

रामगढ़ (झारखंड): भुरकुंडा पुलिस ने पटेलनगर सीसीएल कॉलोनी में बंद घर में हुई चोरी का सफल उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जानकारी पतरातू सर्किल इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार ने भुरकुंडा ओपी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

बंद घर को बनाया था निशाना
पटेलनगर सीसीएल कॉलोनी निवासी संतोष कुमार मिश्रा के बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में भुरकुंडा थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

विशेष टीम का गठन
घटना की गंभीरता को देखते हुए रामगढ़ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की और छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

whatsapp channel

Jever News Paper

गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें:

  • चंदन कुमार (34 वर्ष), निवासी शास्त्री चौक
  • राहुल वर्मा (22 वर्ष), निवासी सुंदरनगर
  • अभिषेक सोनी (25 वर्ष), निवासी सुंदरनगर
the-habitat-ad

शामिल हैं। इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं दो नाबालिग किशोरों की भी संलिप्तता सामने आई है, जिन्हें बाल सुधार गृह भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

resizone elanza

बरामद सामान
छापेमारी के दौरान पुलिस ने चोरी किए गए:

  • सोने का कंगन
  • एक जोड़ा पायल
  • दुल्हन बिछिया
  • चांदी की चेन
  • चांदी की अंगूठी
  • क्रिस्टल माला
  • सिटी गोल्ड चेन
  • ₹15,000 नकद
  • सोने के गहनों को गलाकर तैयार ठोस धातु
Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, नाबालिग किशोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था, जबकि चंदन कुमार और अभिषेक सोनी ने चोरी के गहनों को सोनार राहुल वर्मा के पास बेचने का कार्य किया।

पुलिस टीम की भूमिका
छापेमारी में पतरातू इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली, बासल थाना प्रभारी कैलाश प्रसाद सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। भुरकुंडा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *