...

वेदांता इलेक्ट्रो स्टील हादसे में बड़ा समझौता, मृतक सोहन महतो के परिवार को 60 लाख मुआवजा और नौकरी

Vedanta Electrosteel accident

बोकारो: वेदांता इलेक्ट्रो स्टील लिमिटेड (ESL) प्लांट में जहरीली गैस रिसाव की घटना के बाद करीब 24 घंटे चली वार्ता के बाद आखिरकार पीड़ित परिवार और कंपनी प्रबंधन के बीच लिखित समझौते पर सहमति बन गई। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे समझौते को अंतिम रूप दिया गया। समझौते के तहत हादसे में जान गंवाने वाले इंजीनियर सोहन महतो के परिवार को कुल 60 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर सहमति बनी है। समझौते के मुताबिक, दाह-संस्कार के लिए तत्काल 2 लाख रुपये दिए जाएंगे, जबकि शेष 58 लाख रुपये तीन महीने के भीतर परिवार के बैंक खाते में भेजे जाएंगे।

24 घंटे की वार्ता के बाद बनी सहमति
हादसे के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए थे। लोगों ने कंपनी के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते हुए गेट जाम कर दिया था। इसके बाद सोहन महतो के परिजनों ने मुआवजा और नियोजन समेत अन्य मांगों को लेकर वार्ता की जिम्मेदारी विधायक डॉ. जयराम महतो और JLKM परिवार को सौंपी। इसके बाद JLKM प्रतिनिधियों और कंपनी प्रबंधन के बीच लगातार करीब 24 घंटे तक बातचीत चली। कई दौर की वार्ता के बाद सोमवार सुबह लिखित समझौते पर सहमति बनी। समझौते के बाद मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने का रास्ता साफ हुआ।

अंतिम संस्कार के लिए 2 लाख, तीन महीने में मिलेंगे 58 लाख
लिखित समझौते के अनुसार सोहन महतो के परिवार को कुल 60 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। इसमें से 2 लाख रुपये दाह-संस्कार के लिए दिए जाएंगे, जबकि बाकी 58 लाख रुपये तीन महीने के भीतर बैंक खाते में स्थानांतरित किए जाएंगे। इसके अलावा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर भी सहमति बनी है। हादसे के बाद आर्थिक और पारिवारिक संकट से जूझ रहे परिवार के लिए इसे महत्वपूर्ण राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

Adiwasi Mahotsav

जयराम महतो बोले- कोई मुआवजा नुकसान की भरपाई नहीं कर सकता
समझौते के बाद विधायक जयराम महतो ने कहा कि किसी भी तरह का मुआवजा परिवार के हुए नुकसान की भरपाई नहीं कर सकता। उन्होंने दिवंगत सोहन महतो के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि JLKM अन्याय के खिलाफ और जरूरतमंदों के अधिकारों के लिए मजबूती से खड़ा रहेगा। विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवार के हक और अधिकार के लिए पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी।

happy Teacher Day

गैस रिसाव में दो मजदूरों की हुई थी मौत
गौरतलब है कि रविवार सुबह वेदांता इलेक्ट्रो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस में गैस रिसाव की घटना हुई थी। हादसे में ड्यूटी पर तैनात दो मजदूरों की मौत हो गई थी। मृतकों में गोमिया विधानसभा क्षेत्र के तिलैया निवासी इंजीनियर सोहन महतो और धनबाद निवासी समीर अंसारी शामिल थे। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया था।

resizone elanza

Telegram channel

दूसरे मृतक के परिवार की मांगों पर भी नजर
हादसे में सोहन महतो के साथ धनबाद निवासी समीर अंसारी की भी मौत हुई है। सोहन महतो के परिवार की ओर से वार्ता के बाद मुआवजा और नौकरी को लेकर समझौता हुआ है। अब हादसे में जान गंवाने वाले दूसरे मजदूर समीर अंसारी के परिवार को लेकर कंपनी की ओर से क्या राहत और सहायता दी जाती है, इस पर भी नजर रहेगी। वेदांता इलेक्ट्रो स्टील प्लांट में हुए इस हादसे ने औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों की सुरक्षा और गैस रिसाव जैसी घटनाओं से निपटने की व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। अब घटना की जांच में हादसे के कारणों और सुरक्षा मानकों की स्थिति को लेकर सामने आने वाली जानकारी महत्वपूर्ण होगी।

Read more: वेदांता इलेक्ट्रो स्टील हादसे में बड़ा समझौता, मृतक सोहन महतो के परिवार को 60 लाख मुआवजा और नौकरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.