रूपी सोरेन के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर नेमरा में हाई अलर्ट, 55 पुलिस अधिकारी तैनात; 3 हेलिपैड तैयार

Roopi Soren Shradh

Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत मां रूपी सोरेन के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 15 से 19 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने व्यापक सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की तैयारी की है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए राज्य के अलग-अलग जिलों और विशेष पुलिस इकाइयों से अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुसार कुल 55 पुलिस अधिकारियों को नेमरा में अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अलावा जरूरत के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाएगी।

15 अक्टूबर से नेमरा में अधिकारियों की तैनाती
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों को 15 अक्टूबर की दोपहर तक अपने निर्धारित स्थान पर योगदान देना है। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद 19 अक्टूबर के पूर्वाह्न में उन्हें वापस लौटने का निर्देश दिया गया है। नेमरा में तैनाती के लिए जारी सूची में रांची, गिरिडीह, जमशेदपुर, देवघर, हजारीबाग, पलामू और अन्य जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है। इनमें अपर पुलिस अधीक्षक अभियान गिरिडीह सुरजीत कुमार, रेल डीएसपी जमशेदपुर जयश्री कुजूर, रांची के डीएसपी तरुण कुमार और मनोज कुमार-03 शामिल हैं। इसके अलावा रांची में तैनात वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक धीरेंद्र नारायण बंका, डीएसपी जयप्रकाश नाग, देवघर के डीएसपी कवींद्र उरांव और नौशाद आलम को भी जिम्मेदारी दी गई है। हजारीबाग से वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक रजत माणिक बाखला और प्रवीण कुमार सिंह के अलावा डीएसपी अमिता लकड़ा, तुलसीवर प्रसाद कुशवाहा, प्रदीप उरांव और सुमित प्रसाद की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। पलामू से डीएसपी दयानंद आजाद, जबकि रांची में तैनात डीएसपी हेलेन सोया और पूनम मिंज को भी नेमरा में ड्यूटी पर लगाया गया है। वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक अनुज उरांव को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

IRB और STF के अधिकारी भी संभालेंगे मोर्चा
सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए विभिन्न इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB) इकाइयों के अधिकारियों को भी नेमरा में प्रतिनियुक्त किया गया है। सूची में IRB-10 के वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक बंशीधर कुजूर, IRB-03 के डीएसपी अजय कुमार केशरी और अरविंद कुमार बिछा, IRB-04 के डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा तथा IRB-05 के वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक जयदीप लकड़ा शामिल हैं। इसके अलावा IRB-08 के डीएसपी पवन कुमार-02, IRB-10 के डीएसपी संदीप सुमन और प्रदीप पाल कच्छप को भी ड्यूटी सौंपी गई है। विशेष शाखा, STF और अन्य पुलिस इकाइयों से भी अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और खुफिया व्यवस्था को मजबूत रखा जा सके।

Adiwasi Mahotsav

13 वरिष्ठ अधिकारियों की अलग से प्रतिनियुक्ति
पुलिस मुख्यालय की ओर से 12 अक्टूबर को जारी एक अन्य आदेश में 13 वरीय पुलिस अधिकारियों को भी नेमरा में प्रतिनियुक्त किया गया है। इस सूची में STF झारखंड के पुलिस उप-महानिरीक्षक इंद्रजीत महथा, विशेष शाखा के एसपी सुरेश, बोकारो के समादेष्टा राकेश कुमार झा और विशेष शाखा के एसपी हरविंदर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा झारखंड पुलिस के एसपी सुमित कुमार अग्रवाल, रांची ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, जमशेदपुर के समादेष्टा राजेश कुमार, ATS से जुड़े अधिकारी रोशन गुड़िया, एसपी श्रीराम समद, धनबाद ग्रामीण एसपी एसओ मोहम्मद याकूब और जमशेदपुर ग्रामीण एसपी शुभम कुमार खंडेलवाल को भी ड्यूटी पर लगाया गया है। सूची में सिमरिया, चतरा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नारायणजी प्रसाद और चैनपुर, गुमला की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रुति का नाम भी शामिल है।

happy Teacher Day

नेमरा में बनाए गए 3 हेलिपैड
श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर नेमरा में सिर्फ पुलिस सुरक्षा ही नहीं, बल्कि वीआईपी और वरिष्ठ अतिथियों की आवाजाही को लेकर भी विशेष तैयारी की गई है। कार्यक्रम के मद्देनजर तीन हेलिपैड का निर्माण कराया गया है।हेलिपैड की व्यवस्था से जरूरत पड़ने पर वीआईपी और वरिष्ठ अतिथियों के हेलीकॉप्टर से आने-जाने को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियां हेलिपैड और उसके आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को भी विशेष रूप से संभालेंगी।

resizone elanza

Telegram channel

रामगढ़ एसपी को दी गई विशेष जिम्मेदारी
पुलिस मुख्यालय ने रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक को प्रतिनियुक्त अधिकारियों के योगदान और वापसी से जुड़ी पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों को निर्धारित समय पर अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर योगदान देने और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वापस लौटने को कहा गया है।

नेमरा में सुरक्षा का व्यापक इंतजाम
रूपी सोरेन के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर नेमरा में राज्य के अलग-अलग जिलों से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और विशेष पुलिस इकाइयों की तैनाती यह दर्शाती है कि प्रशासन ने कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारी की है। 15 से 19 अक्टूबर तक नेमरा में पुलिस की विशेष तैनाती रहेगी, जबकि आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त बल को भी लगाया जा सकता है। कार्यक्रम स्थल, आसपास के क्षेत्र, प्रमुख मार्गों, वीआईपी मूवमेंट और हेलिपैड की सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखे जाने की तैयारी है।

Read more: रूपी सोरेन के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर नेमरा में हाई अलर्ट, 55 पुलिस अधिकारी तैनात; 3 हेलिपैड तैयार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *