भाजपा को करारा झटका: लुईस मरांडी समेत बड़े नेता झामुमो में शामिल, भाजपा में खलबली

jmm-joining-pic
Share Link

ये सिर्फ शुरुआत है, भाजपा का पतन साफ दिख रहा है : हेमंत सोरेन

रांची : झारखंड की राजनीति में भूचाल आ गया जब भाजपा के कई बड़े चेहरे झामुमो में शामिल हो गए। भाजपा के परिवारवाद और नीतियों से खार खाई पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक लुईस मरांडी ने पार्टी छोड़ दी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का हाथ थाम लिया।

Maa RamPyari Hospital

उनके साथ पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू (घाटशिला), पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी (बहरागोड़ा), सरायकेला से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महली, पूर्वी सिंहभूम के भाजपा जिलाध्यक्ष बारी मुर्मू और भाजपा नेता बास्को बेसरा ने भी झामुमो का दामन थामा।

Maa RamPyari Hospital

हेमंत सोरेन ने इन नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा, “ये सिर्फ शुरुआत है, भाजपा का पतन साफ दिख रहा है।”

the-habitat-ad RKDF

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को इस बड़े सियासी झटके से हिला दिया गया है। लुईस मरांडी, जो 2014 में हेमंत सोरेन को शिकस्त देकर दुमका से विधायक बनी थीं, ने 2024 में भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए झामुमो की ओर रुख किया।

सूत्रों की मानें तो भाजपा के भीतर चल रहे मतभेदों और नेतृत्व की अनदेखी से नाराजगी की वजह से ये बड़े नाम झामुमो में शामिल हुए। इस कदम से भाजपा की साख पर गंभीर असर पड़ सकता है, खासकर आगामी विधानसभा चुनावों में।

अब सवाल उठता है कि क्या भाजपा अपने बागियों को रोकने में नाकाम रही या यह सिर्फ शुरुआत है? झारखंड की सियासी जमीन हिल चुकी है और इसके आगे क्या मोड़ लेगी, यह देखना दिलचस्प होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *