...

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप का राइट हैंड हार्डकोर नक्सली दुर्गा सिंह सहित 3 नक्सली गिरफ्तार, हथियार और गोली बरामद

गुमला पुलिस

गुमला : नक्सली संगठन पीएलएफआई के खिलाफ गुमला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने PLFI के केंद्रीय कमेटी सदस्य हार्डकोर नक्सली दुर्गा सिंह, एरिया कमांडर कलेश्वर हजाम और सदस्य रामकुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो हथियार, 8 जिंदा गोली सहित अन्य सामान बरामद हुए हैं।

एसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कामडारा थाना के मुरूमकेला तेतरटोली टोली के पास दो मोटरसाइकिल में कुछ संदिग्ध व्यक्ति हैं। इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की। पुलिस को आता देख सभी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भागने लगे।

इस दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल में सवार 3 व्यक्तियों को पकड़ा, जबकि दूसरे बाइक पर सवार अन्य लोग भाग निकले। गिरफ्तार दुर्गा सिंह पीएलएफआई का संस्थापक सदस्य है, जो वर्तमान में सुप्रीमो दिनेश गोप के जेल जाने के बाद पूरे संगठन का नेतृत्व कर रहा था।

दुर्गा सिंह के खिलाफ गुमला सहित अन्य जिलों में 18 मामले दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि फरार हुए अन्य लोगों के खिलाफ छापामारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *