कुड़मी समाज के ‘रेल टेका डहर छेका’ आंदोलन पर प्रशासन सख्त

कुड़मी समाज रेल आंदोलन हजारीबाग कुड़मी समाज रेल आंदोलन हजारीबाग

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग ज़िले में कुड़मी समाज के ‘रेल टेका डहर छेका’ आंदोलन को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। यह आंदोलन कुड़मी समाज को आदिवासी (जनजाति) में शामिल करने की मांग को लेकर किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, हजारीबाग के चरही रेलवे स्टेशन पर इस आंदोलन के दौरान भारी भीड़ जुटने की संभावना है। अनुमान है कि केवल इसी स्टेशन पर लगभग 5 लाख लोग एकत्रित हो सकते हैं।

धारा 144 (अब 163) लागू
भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन देर रात से ही धारा 144 (अब 163) लागू कर दी है। इससे रेलवे स्टेशन के भीतर और आसपास किसी भी तरह की गड़बड़ी पर रोक लगाई जा सकेगी।

प्रशासन ने कसी कमर
हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने आंदोलनकारियों को साफ संदेश दिया है कि केंद्र सरकार के आदेशानुसार किसी भी कीमत पर ट्रेन के संचालन में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

एसपी ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था का पालन करने की अपील भी की है।

resizone elanza

अधिकारियों ने किया निरीक्षण
हजारीबाग के उपायुक्त, एसपी, एसडीओ और अन्य अधिकारी देर रात तक चरही रेलवे स्टेशन व रेलवे पटरियों का निरीक्षण करते रहे। क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

प्रशासन की तैयारी की परीक्षा
अब देखना होगा कि यह आंदोलन किस तरह आकार लेता है और प्रशासन की तैयारियां कितनी प्रभावी साबित होती हैं। फिलहाल हजारीबाग में माहौल तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *