घाटशिला उपचुनाव: स्कॉर्पियो पर बैठकर प्रचार करना जयराम महतो को पड़ा भारी, प्रशासन ने थमाया नोटिस
झारखण्ड : जयराम महतो को घाटशिला उपचुनाव 2025 में प्रचार के दौरान नियमों की अनदेखी करना भारी पड़ गया। प्रचार रैली में वह स्कॉर्पियो वाहन के ऊपर बैठकर जनसंपर्क कर रहे थे, जिसे प्रशासन ने सुरक्षा मानकों का उल्लंघन माना है।
प्रशासन ने जारी किया नोटिस
जमशेदपुर के उपायुक्त ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि चार पहिया वाहन के ऊपर बैठकर प्रचार करना प्रतिबंधित है। निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित राजनीतिक दल या प्रत्याशी को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश जारी किया है।
चुनाव आयोग की गाइडलाइन का उल्लंघन
चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार प्रचार के दौरान किसी भी वाहन के ऊपर बैठना या खड़ा होना न केवल कानून व्यवस्था के लिए खतरा है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी जोखिम भरा है।
आगे की कार्रवाई पर निगाहें
अगर 24 घंटे के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि जयराम महतो की ओर से क्या सफाई दी जाती है और प्रशासन आगे क्या कदम उठाता है।
https://munadilive.com/4th-saaf-senior-athletics-championships-ra





