mela

तुपुदाना में खुलेआम चल रहा था नशे का धंधा, दो युवक गिरफ्तार

War On Drugs

तुपुदाना चौक के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Ranchi : राजधानी रांची के तुपुदाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों का कारोबार बेखौफ होकर चल रहा था। इसी कड़ी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तुपुदाना चौक के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते दो युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है।

NDPS एक्ट के तहत केस, दोनों आरोपी जेल भेजे गए
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप कुमार और चंद्रकांत जायसवाल के रूप में हुई है।

गुप्त सूचना पर दुकान में की गई छापेमारी
यह कार्रवाई हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा और तुपुदाना ओपी प्रभारी सिद्धांत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तुपुदाना चौक स्थित एक दुकान में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने छापेमारी कर दोनों युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

Adiwasi Mahotsav

पहले भी जेल जा चुका है आरोपी संदीप
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार यह पहली बार नहीं है जब आरोपी संदीप कुमार पकड़ा गया हो। करीब दो वर्ष पहले भी संदीप कुमार को गांजा और नशीली दवाओं की बिक्री के आरोप में घूरन महतो के साथ जेल भेजा गया था। जेल से बाहर आने के बाद उसने एक बार फिर नशे का अवैध धंधा शुरू कर दिया।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

तुपुदाना में पहली बार ब्राउन शुगर बिक्री का खुलासा
हटिया डीएसपी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से तुपुदाना क्षेत्र में पहली बार ब्राउन शुगर की बिक्री का खुलासा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तुपुदाना और आसपास के इलाकों में ब्राउन शुगर, गांजा, अफीम, नशीली दवाइयां, इंजेक्शन और नशीले सिरप की बिक्री लंबे समय से हो रही है।

resizone elanza

Telegram channel

दवा दुकानों पर भी नियमों की अनदेखी
आरोप है कि कुछ दवा दुकानों पर प्रतिबंधित टेबलेट और सिरप बिना पर्चे के बेचे जा रहे हैं। नशे का यह नेटवर्क इतना संगठित है कि कई बार पुलिस की छापेमारी से पहले ही नशीला सामान गायब कर दिया जाता है और पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ता है।

युवाओं से लेकर छात्र तक चपेट में
सबसे चिंता की बात यह है कि क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवा नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं। स्कूल जाने वाले छात्र, ऑटो चालक और मजदूर वर्ग तक इस लत का शिकार हो रहा है। नशे की वजह से इलाके में चोरी, लूटपाट और अन्य आपराधिक घटनाओं में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।

पहले भी की गई थीं शिकायतें
ग्रामीणों और स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले के एसएसपी को इस संबंध में पहले भी कई शिकायतें दी गई थीं। हालांकि अब जाकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, जिससे लोगों में कुछ उम्मीद जगी है।

आगे और सख्त कार्रवाई के संकेत
पुलिस सूत्रों के अनुसार तुपुदाना जैसे संवेदनशील इलाकों में नियमित गश्त और छापेमारी को और तेज किया जाएगा। साथ ही नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए बड़े रैकेट और सरगनाओं पर भी पुलिस की नजर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *