...

रांची निकाय चुनाव: नामांकन का आखिरी दिन, बढ़ी हलचल

Ward Election

Ranchi : रांची में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर सियासी सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। आज यानी 4 फरवरी नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आज सबसे ज्यादा प्रत्याशी अपना पर्चा भर सकते हैं।

इससे पहले मंगलवार को रांची समाहरणालय और बुंडू अनुमंडल कार्यालय में पूरे दिन उम्मीदवारों की भीड़ लगी रही।

महापौर पद पर 10 उम्मीदवार मैदान में
रांची से महापौर पद के लिए अब तक 10 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें रमा खलखो, सुनील फकीरा कच्छप, देवी दयाल मुंडा, कथरीना तिर्की, सोनू खलखो, राजेन्द्र मुंडा, सुजाता कच्छप, विनोद कुमार बड़ाईक, संजय कुमार टोप्पो और प्रवीण कच्छप शामिल हैं। महापौर पद की यह बहुकोणीय लड़ाई चुनाव को और रोचक बना रही है।

वार्ड चुनाव में महिलाओं की दमदार भागीदारी
रांची नगर निगम के सभी 53 वार्डों से अब तक कुल 197 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें 118 महिलाएं शामिल हैं। यह आंकड़ा बताता है कि इस बार निकाय चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बेहद मजबूत और निर्णायक रहने वाली है।

munadi live whattsapp banne.jpg

किस वार्ड में सबसे ज्यादा, कहां सन्नाटा?
वार्डवार स्थिति भी दिलचस्प है।वार्ड संख्या 34 से सबसे अधिक 16 नामांकन दाखिल हुए हैं। जबकि वार्ड संख्या 14 से अब तक एक भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं भरा है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

resizone elanza

Telegram channel

बुंडू नगर पंचायत में भी हलचल
इधर बुंडू नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 3 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। वहीं वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 25 नामांकन दाखिल हुए हैं, जिनमें 12 महिलाएं शामिल हैं। यहां भी महिला उम्मीदवारों की सक्रियता साफ नजर आ रही है।

आज निर्णायक दिन
नामांकन के अंतिम दिन प्रशासनिक कार्यालयों में भीड़ और राजनीतिक हलचल दोनों बढ़ने की संभावना है। आज के बाद तस्वीर और साफ होगी कि किस वार्ड और किस पद पर मुकाबला कितना दिलचस्प होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *