JSSC CGL-2023 पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी अनीश कुमार पटना से गिरफ्तार

Exam Scam

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित सीजीएल-2023 प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में सीआईडी की टीम को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी अनीश कुमार को पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह लंबे समय से पुलिस की नजर से बचते हुए फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सीआईडी अधिकारियों के अनुसार, अनीश कुमार को जल्द ही न्यायालय से रिमांड पर लेकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान प्रश्न पत्र लीक से जुड़े कई अहम राज सामने आ सकते हैं और इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की जानकारी भी मिल सकती है।

अब तक 10 से अधिक आरोपी गिरफ्तार
गौरतलब है कि सीजीएल-2023 पेपर लीक मामले में अब तक 10 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच एजेंसियां लगातार इस मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं। हालांकि विवाद के बावजूद इस परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को झारखंड सरकार पहले ही नियुक्ति पत्र सौंप चुकी है और उनकी पोस्टिंग भी हो चुकी है।

Adiwasi Mahotsav

हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द करने से किया था इंकार
इस मामले को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में परीक्षा रद्द करने और सीबीआई जांच की मांग करते हुए याचिका भी दायर की गई थी। लेकिन अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में परीक्षा रद्द करने और सीबीआई जांच के आदेश देने से इंकार करते हुए रिजल्ट प्रकाशित करने की अनुमति दी थी। इसके बाद जेएसएससी ने परीक्षाफल जारी किया और राज्य सरकार ने सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिया।

happy Teacher Day

अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जांच एक बार फिर तेज हो गई है। सीआईडी की पूछताछ से यह साफ होने की उम्मीद है कि पेपर लीक की साजिश कैसे रची गई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *