बजट सत्र के बीच बड़ा प्रशासनिक फैसला, 21 फरवरी शनिवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

Ranchi Secretariat

रांची: झारखंड सरकार ने विधानसभा के बजट सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 21 फरवरी, शनिवार को राज्य के सभी सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे। सामान्यतः सचिवालय और उससे जुड़े कार्यालयों में शनिवार को अवकाश रहता है, लेकिन विशेष परिस्थितियों को देखते हुए इस दिन को कार्य दिवस घोषित किया गया है।

बजट सत्र के कारण लिया गया फैसला
जारी अधिसूचना में बताया गया है कि षष्टम् झारखंड विधानसभा का पंचम सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में 21 फरवरी को सदन की विशेष बैठक निर्धारित है। बजट सत्र के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े कार्य, प्रश्नोत्तर और वित्तीय प्रक्रियाएं समय पर पूरी हों, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है।

अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश
सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें। प्रशासन का कहना है कि विभागों के बीच बेहतर समन्वय और समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने के लिए यह कदम जरूरी था।

whatsapp channel

Jever News Paper

इस फैसले के बाद राज्य के सचिवालय और अन्य सरकारी दफ्तरों में शनिवार को भी सामान्य कामकाज जारी रहेगा, ताकि बजट सत्र की कार्यवाही बिना किसी बाधा के प्रभावी ढंग से पूरी की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *