झारखंड निकाय चुनाव 2026: 48 नगर निकायों में मतदान जारी, 43 लाख से ज्यादा मतदाता कर रहे वोट

JhaJharkhand Nikay Chunav

रांची: झारखंड में नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए आज मतदान जारी है। राज्य के 48 शहरी निकाय क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। इस चुनाव में कुल 43 लाख 33 हजार 574 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। खास बात यह है कि इस बार चुनाव गैर दलीय आधार पर कराया जा रहा है, हालांकि विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने-अपने समर्थित उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार कुल मतदाताओं में 22 लाख 07 हजार 203 पुरुष, 21 लाख 26 हजार 227 महिला और 144 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदान बैलेट पेपर के जरिए कराया जा रहा है, जिसमें मेयर के लिए गुलाबी और पार्षद के लिए सफेद रंग का बैलेट पेपर इस्तेमाल हो रहा है।

4304 बूथों पर मतदान, नहीं होगा NOTA का विकल्प
झारखंड में कुल 48 नगर निकायों में 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत शामिल हैं। इन क्षेत्रों के 1087 वार्डों में बनाए गए 4304 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में नोटा (NOTA) का विकल्प उपलब्ध नहीं रखा गया है।

मतदान के लिए चुनाव आयोग ने वोटर आईडी के अलावा 12 अन्य सरकारी और गैर-सरकारी फोटो पहचान पत्रों को भी मान्यता दी है, ताकि अधिक से अधिक मतदाता आसानी से अपने वोट डाल सकें।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सार्वजनिक अवकाश घोषित
राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। मतदान को देखते हुए संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 25 के तहत लागू किया गया है, ताकि मतदाता बिना किसी बाधा के मतदान केंद्र तक पहुंच सकें।

resizone elanza

मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद 27 फरवरी को मतगणना होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। राज्य भर में मतदान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और प्रशासन शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *