...

प्रेमी के साथ भागने पर महिला और उसके पति को ग्रामीणों ने अर्धनग्न कर गांव में घुमाया, वीडियो वायरल

Screenshot 2024 09 04 162730

रांचीः बिहार के जमुई जिले में एक महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भागना महंगा पड़ गया। महिला एक सप्ताह के बाद जब पति के पास वापस लौटकर आई तो ग्रामीणों ने पति-पत्नी के खिलाफ तालिबानी फैसला सुनाया दिया। घटना से आहत लोगों ने दोनों का सामाजिक तौर पर बहिष्कार करते हुए ग्रामीणों ने दंपती को अर्धनग्न कर चप्पल का माला पहनाकर ढोल-नगाड़े के साथ पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान महिला के बाल भी काटे गए। महिला और उसके पति को अर्धनग्न कर गांव में घुमाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव की कुछ महिलाएं महिला के बाल काट रही हैं। अन्य महिलाएं उसकी साड़ी उतार रही हैं। मामला झाझा थाना क्षेत्र के ताराकुरा गांव की सोमवार रात की है। बताया जाता है कि महिला एक सप्ताह पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। सोमवार देर शाम वो अपने घर पति के पास आई। जिसके बाद ग्रामीणों ने बैठक कर निर्णय लिया कि महिला, उसके पति और प्रेमी को चप्पल का माला पहनाकर अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया जाए।

हालांकि इस बात की भनक लगते ही प्रेमी केदार मंडल फरार हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा सोमवार की रात महिला और उसके पति को अर्धनग्न कर चप्पल का माला पहनाकर ढोल-नगाड़े के साथ पूरे गांव में घुमाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि महिला और उसका प्रेमी दोनों शादीशुदा हैं। दोनों के तीन-तीन बच्चे भी हैं। फिर भी प्रेम-प्रसंग में दोनों एक-दूसरे के साथ फरार हो गए थे।

दोनों सात दिन बाद जब लौटे तो ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इधर ग्रामीणों ने बताया कि यह लोग समाज को गंदा करने का काम किया है। इसलिए यह सजा दी गई है। इस संबंध में झाझा थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। पीड़िता के आवेदन पर 12 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *