राष्ट्रीय जिम्मेदारी के बाद पहली बार रांची पहुंचे प्रदीप वर्मा

pradeep kumar verma ranchi

एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, बोले- संगठन विस्तार प्राथमिकता; छात्रों के न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी

रांची : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री और झारखंड से राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा राष्ट्रीय दायित्व मिलने के बाद पहली बार बुधवार को रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। डॉ. वर्मा के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं फूल-मालाएं भेंट कर नए दायित्व के लिए बधाई दी। इस दौरान भाजपा के नारों से एयरपोर्ट परिसर गूंजता रहा और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी को बताया बड़ा सम्मान
मीडिया से बातचीत में डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि यह झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं के स्नेह, सहयोग और संगठन के प्रति उनकी मेहनत का भी सम्मान है। डॉ. वर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत, क्षमता और समर्पण के बल पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों तक पहुंच सकता है।

WhatsApp Image 2026 08 19 at 15.16.01 1

संगठन को मजबूत और व्यापक बनाना प्राथमिकता
डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रीय मंत्री के रूप में उनकी प्राथमिकता भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं व्यापक बनाना होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा, संगठन की मजबूती और राष्ट्रसेवा के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा, “मुझे जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगा। संगठन को और अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हर संभव प्रयास करूंगा।”

कार्यकर्ताओं के स्नेह को बताया ऊर्जा का स्रोत
एयरपोर्ट पर मौजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए डॉ. वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह, विश्वास और उत्साह उनके लिए ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

छात्रों के मुद्दे पर हेमंत सरकार पर निशाना
राष्ट्रीय मंत्री के रूप में पहली रांची यात्रा के दौरान डॉ. प्रदीप वर्मा ने झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों के लगातार आंदोलन और गंभीर सवालों के बीच सरकार ने संबंधित परीक्षा को रद्द तो कर दिया, लेकिन पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने से क्यों बच रही है, यह बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि राज्य के छात्र और युवा लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को पारदर्शिता के साथ पूरे मामले की सच्चाई सामने लानी चाहिए। डॉ. वर्मा ने कहा, “अगर सरकार पूरे मामले में साफ है तो फिर सीबीआई जांच से डर क्यों रही है? निष्पक्ष जांच होने दीजिए, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।”

WhatsApp Image 2026 08 19 at 15.15.59
resizone elanza

Telegram channel

बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
भाजपा नेता ने कहा कि परीक्षा में कथित अनियमितताओं की वास्तविकता सामने लाने के लिए निष्पक्ष और विस्तृत जांच जरूरी है। जांच से यह स्पष्ट होना चाहिए कि परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी कहां हुई और इसके लिए जिम्मेदार कौन लोग हैं। उन्होंने कहा कि जांच आगे बढ़ने पर मामले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य और प्रभावशाली लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है। सरकार यदि जांच से बचती है तो इससे स्वाभाविक रूप से सवाल खड़े होंगे। डॉ. वर्मा ने स्पष्ट किया कि झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं के न्याय, पारदर्शिता और निष्पक्ष व्यवस्था की लड़ाई भाजपा सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने भविष्य को लेकर सरकार से जवाब मांगने का पूरा अधिकार है और सरकार का दायित्व है कि वह उनकी शंकाओं का समाधान करे।

बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
स्वागत कार्यक्रम में रांची की मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार, प्रदेश मंत्री अमित सिंह, ग्रामीण जिला अध्यक्ष धीरज महतो, नगर अध्यक्ष वरुण साहू, पूर्व विधायक राम कुमार पाहन, मीडिया सह प्रभारी अजय राय, प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर, के.के. गुप्ता, सुबोध सिंह गुड्डू, युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक राज, जेलेंद्र कुमार, शशिभूषण भगत, ललित ओझा, अमित चरण, विजय साहू, जितेंद्र वर्मा और संजय जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *