सीएम हेमंत सोरेन बोले-आने वाले दिनों में सहायक पुलिस कर्मियों के लिए और बेहतर निर्णय लेंगे

New Project
Share Link

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में राज्य के विभिन्न जिलों से आए सहायक पुलिस कर्मियों ने मुलाकात की। सभी ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के समक्ष सहायक पुलिसकर्मियों ने हर्ष जताते हुए कहा कि विगत 6 सितंबर 2024 को आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार द्वार विभिन्न जिलों में कार्यरत सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा अवधि विस्तार एवं अन्य लाभों को स्वीकृति दिए जाने का निर्णय सराहनीय पहल है।सहायक पुलिस कर्मियों ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में सभी को उनका हक-अधिकार मिल रहा है। मुख्यमंत्री जी हम सभी की ओर आपका आभार और धन्यवाद!

Maa RamPyari Hospital

सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रही राज्य सरकार: इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सहायक पुलिस कर्मियों से कहा कि आने वाले दिनों में सहायक पुलिस कर्मियों के लिए उनकी सरकार सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेगी। राज्य सरकार पूरी ईमानदारी, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ आमजनों की परेशानियों का समाधान करने में जुटी है। सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ राज्य के सभी वर्ग-समुदायों को मिल रहा है।

Maa RamPyari Hospital

देश का पहला राज्य जहां अधिवक्ताओं को भी मिलेगा पेंशन: मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य जहां अधिवक्ताओं को भी पेंशन मिलेगा। हमारी सरकार राज्यहित से जुड़े कार्य निरंतर कार्य कर रही है। आमजनों के लिए सरकार के दरवाजे हमेशा खुले हैं। आज राज्य के विभिन्न जिलों से लगातार लोगों का हुजूम ढ़ोल-नगाड़ा लेकर मुख्यमंत्री आवास जश्न मनाने पहुंच रहें है। राज्य सरकार के पदाधिकारी आमजनों के घरों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहें हैं। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पंचायत-पंचायत, गांव-गांव, घर-घर पहुंचाया जा रहा है।

the-habitat-ad RKDF

इस अवसर पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं विभिन्न जिलों से आए सहायक पुलिस कर्मियों में विवेकानंद प्रसाद गुप्ता, राजकुमार पासवान, अविनाश कुमार, उज्जवल कुमार, सोनाली हेंब्रम, मगडाल बागे, शांति मुंडा, उमेश मुंडारी, राजेंद्र हांसदा, शाहदेव भगत, सावन मुंडा, स्मिता कुमारी, देवकी बालमुचू, पवन लीला किस्कू, रविंद्र साहू सहित अन्य सहायक पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *