मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का भाजपा पर तीखा हमला, कहा – पूरे देश के “चिड़ीमार” और “चोर” झारखंड में घूम रहे हैं

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

दुमका/सारठ : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार जोरों पर है, और इसी क्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को दुमका और सारठ में चुनावी रैली कर भाजपा पर करारा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, “पूरे देश का चिड़ीमार और विधायक-सांसदों की चोरी करने वाले चोर झारखंड में घूम रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने खुद प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को झारखंड में चुनावी प्रचार में लगा दिया है, लेकिन पिछले पांच सालों में उनके प्रयासों के बावजूद एक आदिवासी मुख्यमंत्री के खिलाफ ये कुछ भी नहीं कर पाए।

हेमन्त सोरेन ने कहा कि इन नेताओं ने जब राजनीतिक लड़ाई में असफलता पाई, तो उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर उन पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि राज्य की जनता के सुख-दुख से उनका कोई सरोकार नहीं है। “इन्हें युवा, महिला, किसान, आदिवासी, दलित और गरीबों की परवाह नहीं है। बीते 20 वर्षों में भाजपा और एनडीए ने कितने लोगों के सिर पर पड़े आर्थिक बोझ को कम किया, जनता को यह पूछना चाहिए। ऐसे लोगों को बोरे में बंद कर गुजरात फेंक देना चाहिए,” उन्होंने कहा।

मुख्यमंत्री ने अपने महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया, बकाया बिजली बिल माफ किया, और सभी वृद्धों को पेंशन देने का काम किया। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में राज्य के गरीबों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई गई हैं।

Adiwasi Mahotsav

मुख्यमंत्री सोरेन ने भाजपा की पेंशन नीतियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “उनके राज्य में कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिलती, लेकिन झारखंड में हमने पुरानी पेंशन योजना लागू की है। राज्य के वकीलों को पेंशन की सुविधा दी गई है।” उन्होंने बताया कि महिलाओं को मिलने वाली सम्मान राशि को दिसंबर से 1000 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया जाएगा। इसके अलावा, आने वाले समय में हर परिवार तक पांच लाख रुपये पहुंचाने का लक्ष्य है।

happy Teacher Day

मुख्यमंत्री के इस तीखे हमले और उपलब्धियों के गिनाए जाने से चुनाव प्रचार में माहौल और भी गरमा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *