PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया इतिहास, 10 करोड़ फॉलोअर्स के साथ ग्लोबल लीडर

Instagram Record

दुनिया के पहले राजनेता बने, ट्रंप समेत कई नेताओं से आगे निकले

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोअर्स का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। इसके साथ ही वे इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले राजनेता बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि को डिजिटल दुनिया में भारत की बढ़ती ताकत और पीएम मोदी की वैश्विक लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी साल 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे और तब से लगातार सक्रिय रहते हुए उन्होंने यहां अपनी मजबूत पहचान बनाई है। फिलहाल उनके फॉलोअर्स की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दोगुने से भी ज्यादा बताई जा रही है, जो करीब 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

दुनिया के बड़े नेताओं को छोड़ा पीछे
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो करीब 15 मिलियन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला 14.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चौथे, तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन 11.6 मिलियन के साथ पांचवें और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली 6.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ छठे स्थान पर हैं। खास बात यह है कि इन पांच बड़े नेताओं के कुल फॉलोअर्स भी पीएम मोदी की संख्या से कम हैं।

Adiwasi Mahotsav

भारतीय नेताओं में भी सबसे आगे
भारत में भी सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का दबदबा साफ दिखाई देता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 16.1 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी करीब 12.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

happy Teacher Day

डिजिटल इंडिया की सोच का असर
प्रधानमंत्री मोदी ने जब से देश की सत्ता संभाली है, तब से डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया है। इंस्टाग्राम पर अब तक वे 1200 से अधिक पोस्ट साझा कर चुके हैं। खास बात यह है कि वे किसी को फॉलो नहीं करते, लेकिन उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या 10 करोड़ के पार पहुंच चुकी है।

resizone elanza

Telegram channel

इजराइल दौरे के बीच मिली बड़ी उपलब्धि
फिलहाल पीएम मोदी दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर इजराइल में हैं। इसी दौरान इजरायली संसद ने उन्हें ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित किया है, जो वहां का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। यह सम्मान भारत और इजराइल के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *