mela

एवेन्यू रिसॉर्ट में चली गोलियां, नगड़ी पुलिस ने दबोचे चार लोग

Gunfire erupts at Avenue Resort

रांची : राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित एवेन्यू रिसॉर्ट में मंगलवार की रात हर्ष फायरिंग की घटना सामने आई। जानकारी के मुताबिक, देर रात पार्टी के दौरान कुछ युवक जोश में आकर अपनी पिस्तौल निकाल लाए और हवा में गोलियां दाग दीं।
इस अचानक हुई गोलीबारी से रिसॉर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई और वहां मौजूद लोग सहम गए।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बजरंग महतो समेत चार हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही नगड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत छापेमारी की। पुलिस ने बजरंग महतो समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
बजरंग महतो नगड़ी इलाके का चर्चित चेहरा हैं और उनका परिवार राजनीतिक रूप से सक्रिय भी माना जाता है।

मारपीट की भी सूचना, अन्य आरोपियों की तलाश
सूत्रों के अनुसार, गोलीबारी के दौरान पार्टी में मारपीट की घटनाएं भी हुईं। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Adiwasi Mahotsav

पुलिस की पुष्टि
नगड़ी थाना पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा –

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

“रिसॉर्ट में हर्ष फायरिंग की सूचना मिली थी। छापेमारी कर चार लोगों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *