झारखंड का सबसे बड़ा पार्क बनकर तैयार: चाकुलिया इकोलाजिकल पार्क जल्द होगा उद्घाटन

झारखंड की धरती अब पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान बनाने जा रही है। जमशेदपुर के चाकुलिया में झारखंड का सबसे बड़ा पार्क बनकर तैयार हो गया है। इस पार्क का उद्घाटन अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे।


जमशेदपुर के चाकुलिया के अमलागोड़ा रोड पर फैला इकोलाजिकल पार्क अब पर्यटकों का नया आकर्षण बनने जा रहा है।
करीब 78 हेक्टेयर यानी 195 एकड़ क्षेत्र में फैला यह पार्क सिर्फ झारखंड ही नहीं बल्कि ओडिशा, बंगाल और बिहार के लिए भी अनोखा है।
करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस पार्क को बेहद कम समय में विकसित किया गया है।

इस पार्क में पर्यटकों के लिए चार तरह के म्यूजिकल फाउंटेन, बोटिंग क्लब, बड़ा कैंटीन, कम्युनिटी हॉल, नवग्रह पार्क, कैक्टस गार्डन, रोज गार्डन, मेडिसिनल प्लांट सेक्शन, सफेद व लाल चंदन वन, शिव कुंड, प्राचीन मूर्तियां, चिल्ड्रन पार्क और सीनियर सिटीजन जोन जैसी आधुनिक व प्राकृतिक सुविधाएं मौजूद हैं।
वन विभाग के अधिकारी और सचिव खुद यहां निरीक्षण कर चुके हैं और निर्माण कार्य की सराहना की है।

चाकुलिया की भौगोलिक स्थिति को समझे तो बंगाल और ओडिशा की सीमा से सटी होने के कारण यह पार्क हर मौसम में पर्यटकों को आकर्षित करेगी।
यह पार्क न सिर्फ मनोरंजन और रोमांच का केंद्र होगा, बल्कि पर्यावरण शिक्षा और धार्मिक आकर्षण का भी संगम बनेगा।

चाकुलिया का यह इकोलाजिकल पार्क झारखंड के पर्यटन मानचित्र पर एक नई कहानी लिखने जा रहा है। उम्मीद है कि यह न सिर्फ राज्य बल्कि पूरे पूर्वी भारत का प्रमुख आकर्षण केंद्र बनेगा। चाकुलिया इकोलाजिकल पार्क में आने वाले पर्यटक यहां की हरियाली और आधुनिक सुविधाओं को देखकर तनाव भूल जाएंगे। यह पार्क उन्हें प्रकृति के करीब रहने का अनुभव देगा और झारखंड की पहचान को और मजबूत करेगा।”