...

एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर साइबर ठगी, हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Escort Scam

Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लोगों से ठगी और ब्लैकमेलिंग करने वाले एक संगठित साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र से छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई प्रतिबिंब एप पर प्राप्त शिकायत और पुलिस की तकनीकी शाखा से मिले ठोस इनपुट के आधार पर की गई।

फर्जी वेबसाइटों से लोगों को बनाया जाता था शिकार
विष्णुगढ़ के एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह गिरोह थाना क्षेत्र के भेलवारा इलाके के आसपास सक्रिय था। आरोपी फर्जी वेबसाइटों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एस्कॉर्ट सर्विस के नाम से आकर्षक विज्ञापन डालते थे।

Adiwasi Mahotsav

इन विज्ञापनों में दिए गए नंबरों पर संपर्क करने वाले लोगों को झांसे में लेकर पहले विश्वास में लिया जाता था। पहले मामूली रकम, फिर शुरू होती थी ब्लैकमेलिंग पुलिस के अनुसार गिरोह का तरीका बेहद शातिर था।

  • पीड़ितों से पहले UPI के जरिए 500 से 1000 रुपये ट्रांसफर करवाए जाते थे।
  • इसके बाद कॉल रिकॉर्डिंग, चैट और फोटो के जरिए पीड़ितों को ब्लैकमेल किया जाता था।
  • आरोपी खुद को कभी पुलिस अधिकारी तो कभी किसी प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में पेश कर और ज्यादा रकम की मांग करते थे।
happy Teacher Day

डर के कारण कई पीड़ित लगातार पैसे ट्रांसफर करते रहे।

resizone elanza

Telegram channel

तकनीकी जांच से गिरोह तक पहुंची पुलिस
प्रतिबिंब एप पर मिली शिकायत के बाद पुलिस की साइबर और तकनीकी टीम ने UPI ट्रांजैक्शन, मोबाइल नंबर और डिजिटल फुटप्रिंट के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि यह कोई अकेली घटना नहीं, बल्कि संगठित साइबर ठगी नेटवर्क है।

इसके बाद विष्णुगढ़ थाना पुलिस ने छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आगे की जांच जारी, और खुलासों की उम्मीद
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों, बैंक खातों और डिजिटल प्लेटफॉर्म की भी जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि इस गिरोह ने झारखंड समेत अन्य राज्यों में भी कई लोगों को अपना शिकार बनाया है।

हजारीबाग पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन विज्ञापनों और अनजान नंबरों से आने वाले कॉल से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या प्रतिबिंब एप के माध्यम से दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.