लोअर बाजार में बड़ी कार्रवाई: 3.758 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

Opium Seizure

Ranchi : राजधानी रांची में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए लोअर बाजार थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 3.758 किलोग्राम अफीम के साथ एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिटी एसपी के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

गुप्त सूचना पर हुई त्वरित कार्रवाई
लोअर बाजार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक लालपुर की ओर से कांटा टोली की तरफ नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने इलाके में तुरंत छापेमारी अभियान शुरू किया।

छापेमारी के दौरान एक युवक बैग लेकर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वह भागने लगा, लेकिन पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

बैग से बरामद हुई भारी मात्रा में अफीम
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर युवक के बैग से काले रंग के प्लास्टिक में रखे दो पारदर्शी पैकेट बरामद किए गए। पैकेट के अंदर काले रंग का चिपचिपा पदार्थ मिला, जो जांच में अफीम पाया गया। बरामद अफीम का कुल वजन 3.758 किलोग्राम आंका गया है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

गिरफ्तार आरोपी की पहचान
गिरफ्तार युवक की पहचान मो. जुबैर अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से अफीम के अलावा

  • ₹2300 नकद
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
resizone elanza

तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि आरोपी अफीम कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करने की योजना थी। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है।

लोअर बाजार थाना पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *