mela

विनय चौबे जांच में नया खुलासा, साले के संदिग्ध कारोबारी रिश्ते सामने

Property Deal

मुकुंद अपार्टमेंट से जुड़ा नया लिंक

Ranchi : विनय चौबे के सिलसिले में चल रही जांच के दौरान उनके साले से जुड़ा एक नया व्यापारिक और संपत्ति संबंध उजागर हुआ है। जांच एजेंसी को मुकुंद अपार्टमेंट की खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल में सरदार सुरेंद्र सिंह और शिपिज त्रिवेदी के बीच करीबी वित्तीय लेनदेन के संकेत मिले हैं।

पत्नी के नाम खरीदा गया फ्लैट
जांच में सामने आया है कि मुकुंद अपार्टमेंट स्थित एक फ्लैट शिपिज त्रिवेदी की पत्नी प्रियंका त्रिवेदी के नाम से खरीदा गया था। इस फ्लैट का मूल स्वामी ज्योतिष एन.के. बेरा था। बेरा ने फ्लैट की बिक्री के लिए सरदार सुरेंद्र सिंह को पावर ऑफ अटॉर्नी दी थी।

नियमों को दरकिनार कर हुआ भुगतान
नियमानुसार फ्लैट की बिक्री से संबंधित पूरी राशि ज्योतिष एन.के. बेरा के बैंक खाते में जानी चाहिए थी, लेकिन जांच में यह सामने आया कि भुगतान सीधे सरदार सुरेंद्र सिंह के खाते में ट्रांसफर किया गया। यही बिंदु जांच एजेंसी के लिए सबसे अधिक संदेह का कारण बना।

Adiwasi Mahotsav

पूछताछ के बाद सुरेंद्र सिंह की तलाश
मुकुंद अपार्टमेंट से जुड़े भुगतान को लेकर जब ज्योतिष एन.के. बेरा से पूछताछ की गई, तो उसके बाद जांच एजेंसी ने सरदार सुरेंद्र सिंह की तलाश शुरू की। जांच में सामने आया कि सुरेंद्र सिंह वर्तमान में दिल्ली में रह रहे हैं। उन्हें रांची बुलाकर पूछताछ की गई।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

गुरुग्राम की संपत्तियां भी जांच के घेरे में
पूछताछ के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि शिपिज त्रिवेदी और प्रियंका त्रिवेदी की गुरुग्राम स्थित अनंत राज स्टेट में भी संपत्ति है। जांच के अनुसार,

  • सरदार सुरेंद्र सिंह ने अनंत राज स्टेट में दो कमरे का एक फ्लैट बुक किया था।
  • वहीं शिपिज त्रिवेदी ने उसी प्रोजेक्ट में तीन कमरे का एक फ्लैट बुक किया था।
resizone elanza

Telegram channel

फ्लैट सरेंडर और संदिग्ध ट्रांजैक्शन
बाद में सरदार सुरेंद्र सिंह ने अपना फ्लैट अनंत राज स्टेट को सरेंडर कर दिया। इसके बाद शिपिज त्रिवेदी की ओर से सरदार सुरेंद्र सिंह के खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए। जांच एजेंसी का कहना है कि इस पूरे लेनदेन को लेकर अब तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया है।

जांच एजेंसी की नजर रिश्तेदारों के नेटवर्क पर
सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी अब विनय चौबे से जुड़े पारिवारिक सदस्यों और करीबी रिश्तेदारों के संपत्ति लेनदेन की गहराई से जांच कर रही है।

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *