Durga Puja
tulsyan

लोक भवन में राज्यपाल की उपस्थिति में गणतंत्र दिवस ‘एट होम’ समारोह

Lok Bhavan Ranchi

Ranchi : गणतंत्र दिवस समारोह–2026 के उपलक्ष्य में राजधानी रांची स्थित लोक भवन में आज एक गरिमामयी ‘सामूहिक बैंड डिस्प्ले’ और ‘एट होम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ इस अवसर पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्रनाथ महतो, पुलिस महानिदेशक, पद्म पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी, सैन्य अधिकारी तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

बैंड टीमों ने बांधा समां
समारोह के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों की बैंड टीमों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। 11वीं बटालियन राजपूताना राइफल्स, 6/8 जी.आर., जैप–1, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, रांची तथा विवेकानंद विद्या मंदिर, रांची की बैंड टीमों ने मनमोहक बैंड डिस्प्ले प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों की खूब सराहना बटोरी।

मोरहाबादी मैदान के विजेताओं को मिला सम्मान
इस अवसर पर राज्यपाल महोदय ने मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह–2026 के अंतर्गत आयोजित झांकी, परेड और बैंड प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया।

shrawani mela

झांकी प्रतियोगिता में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग को प्रथम पुरस्कार मिला, जबकि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वितीय स्थान पर रहा। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

happy Teacher Day

परेड और बैंड प्रतियोगिता के विजेता
परेड प्रतियोगिता में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भारतीय सेना को द्वितीय स्थान मिला, जबकि एनसीसी (महिला) को तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया।

resizone-elanza
rlifecare

वहीं बैंड प्रतियोगिता में जैप–1 को प्रथम, सेना को द्वितीय और जैप–10 (महिला) को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह पूरा कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सांस्कृतिक गरिमा का प्रतीक बनकर सामने आया, जहां सुरक्षा बलों, छात्राओं और संस्थानों की सहभागिता ने समारोह को यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *