थार रॉक्स से कुचलकर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Thar Murder Case

पुराने विवाद और पैसों के झगड़े में हुई सनसनीखेज वारदात

राँची: राजधानी राँची के चुटिया थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवक की थार रॉक्स गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई। इस घटना में छह अन्य लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पैसों के विवाद ने ली जान
पुलिस के अनुसार, रिवर व्यू कॉलोनी, हटिया निवासी रामाश्नय शर्मा के लिखित आवेदन पर उनके बड़े पुत्र धर्मेन्द्र कुमार की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि अमरावती कॉलोनी निवासी अतुल चड्डा उर्फ आयुष कुमार (32 वर्ष) ने थार रॉक्स वाहन से कुचलकर धर्मेन्द्र की हत्या कर दी।

दोनों के बीच पहले दोस्ती थी, लेकिन पैसों के लेन-देन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने अंततः खूनी रूप ले लिया।

Adiwasi Mahotsav

गृह प्रवेश कार्यक्रम बना वारदात की वजह
जानकारी के अनुसार, 11 फरवरी को अमरावती कॉलोनी में आयोजित एक गृह प्रवेश कार्यक्रम में दोनों शामिल हुए थे। इसी दौरान दोनों के बीच फिर से गाली-गलौज और झगड़ा शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने आवेश में आकर अपने एक साथी के साथ तेज रफ्तार में थार रॉक्स गाड़ी चलाते हुए धर्मेन्द्र कुमार पर चढ़ा दी।

happy Teacher Day

6 लोग घायल, मौके पर मौत
घटना के दौरान अफरातफरी मच गई और आरोपी वाहन लेकर भागने लगा। इसी क्रम में छह अन्य लोग भी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। धर्मेन्द्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

resizone elanza

Telegram channel

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना के बाद चुटिया थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त काले रंग की थार रॉक्स गाड़ी और एक सैमसंग मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।

आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1)/103(1)/61(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *