ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध का 12वां दिन, दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला

Dubai Airport Attack

भारतीय नागरिक समेत 4 घायल, लेबनान में लाखों लोग बेघर

तेहरान: ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध सोमवार को 12वें दिन में पहुंच गया है। तीनों पक्षों के बीच मिसाइल और ड्रोन हमलों का सिलसिला जारी है। इजराइल और अमेरिका ईरान पर लगातार हमले कर रहे हैं, वहीं ईरान भी इजराइल और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है।

इस युद्ध में अब तक करीब 1300 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला
इसी बीच युद्ध के फैलते दायरे के बीच संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में भी बड़ा हमला हुआ। दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास दो ईरानी ड्रोन गिरने से चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक ड्रोन को एयर डिफेंस सिस्टम ने इंटरसेप्ट किया, लेकिन मलबा गिरने से आसपास मौजूद लोगों को चोटें आईं। अधिकारियों के अनुसार एयरपोर्ट संचालन पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा और उड़ानें सामान्य रूप से जारी रहीं।

Adiwasi Mahotsav

लेबनान में बढ़ता मानवीय संकट
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार पिछले 24 घंटों में लेबनान में एक लाख से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक लगभग 7.6 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं।

happy Teacher Day

इजराइल लेबनान में ईरान समर्थित संगठन हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमला कर रहा है, जबकि हिज्बुल्लाह की ओर से इजराइल पर रॉकेट दागे जा रहे हैं।

resizone elanza

Telegram channel

तेहरान में भारी तबाही
रिपोर्टों के अनुसार ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिका-इजराइल के हमलों के बाद से अब तक 460 लोगों की मौत हो चुकी है और 4300 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

तेल बाजार में उथल-पुथल
युद्ध का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। कच्चे तेल की कीमतें पहले 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं और बाद में गिरकर 90 डॉलर से नीचे आ गईं। तेल की कीमतों में इस भारी उतार-चढ़ाव के कारण कई देशों ने आपातकालीन ईंधन बचत उपाय लागू कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *