...

रांची के कारोबारी लव भाटिया का हरमू मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार

Love Bhatia Funeral

भाई कुश भाटिया ने दी मुखाग्नि, घाट पर बेसुध दिखे पिता आशीष भाटिया

रांची: Ranchi के चर्चित कारोबारी अभिमन्यु भाटिया उर्फ लव भाटिया का शुक्रवार को हरमू मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। उनके भाई कुश भाटिया ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान घाट पर बड़ी संख्या में शहर के कारोबारी, सामाजिक और प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।

पिता आशीष भाटिया की हालत बिगड़ी
अंतिम संस्कार के दौरान लव भाटिया के पिता और कारोबारी Ashish Bhatia बेसुध नजर आए। घाट पर बार-बार उनकी तबीयत बिगड़ रही थी और परिवार के लोग उन्हें संभालते दिखाई दिए। इस दुखद घटना से पूरे परिवार और व्यापारिक जगत में गहरा शोक है।

बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
हरमू मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के दौरान शहर के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। इनमें करण भाटिया, कुणाल अजमानी, धीरज तनेजा, नवजोत अलंग, पवन शर्मा, राम बांगड़, अजय शाहदेव, पंकज पोद्दार, वरिष्ठ पत्रकार बलबीर दत्त, विवेक भसीन, राजिंदर सिंह, संदीप नागपाल, सुनील कालरा और जुवीन ठक्कर सहित कई लोग शामिल थे।

गुरुवार को हुई थी संदिग्ध मौत
सर्कुलर रोड स्थित मशहूर ‘कावेरी रेस्टोरेंट एंड स्वीट्स’ की देखरेख करने वाले कारोबारी लव भाटिया की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे गंभीर हालत में उन्हें ऑर्किड अस्पताल लाया गया था।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

डॉक्टरों ने बचाने की कोशिश की
अस्पताल के डॉक्टरों ने करीब 40 मिनट तक उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

resizone elanza

व्यापार जगत में शोक की लहर
लव भाटिया की अचानक मौत के बाद रांची के व्यापारिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। लोग लगातार परिवार के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। फिलहाल उनकी मौत के कारणों को लेकर चर्चा जारी है और लोग आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *